MP इवनिंग बुलेटिन: पेट्रोल पंप पर जलती तीली फेंकी, वाटरफॉल में डूबे तीन दोस्त, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

0
MP इवनिंग बुलेटिन:  पेट्रोल पंप पर जलती तीली फेंकी, वाटरफॉल में डूबे तीन दोस्त, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन: पेट्रोल पंप पर जलती तीली फेंकी, वाटरफॉल में डूबे तीन दोस्त, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. हेलमेट नहीं पहना था, पेट्रोल नहीं दिया तो पंप पर फेंकी जलती हुई तीली इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर एक युवक ने पंप पर माचिस की जलती हुई तीली फेंक दी। दूसरे ने चाकू निकाल लिया। पंपकर्मी से हाथापाई भी की। घटना छोटा बांगड़दा के शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप की शुक्रवार की है। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें..

2. सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत, रात में सोए, सुबह में नहीं उठे देवास में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात बर्थडे पार्टी से लौटकर मां के साथ सो गए थे। शनिवार सुबह नहीं उठे। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही कारणों का पता चलेगा। पूरी खबर पढ़ें..

3. वाटरफॉल में डूबने से 3 दोस्त की मौत, स्कूल के बाद पिकनिक पर गए थे नरसिंहपुर में तीन दोस्तों की हाथीनाला-बिलधा वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। रात करीब 11 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों के शव निकाल लिए गए। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र स्कूल के बाद घूमने निकले थे। वे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। पूरी खबर पढ़ें..

4. बर्थडे पार्टी में लव जिहाद का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने थाना घेराव किया

रतलाम में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक बर्थडे पार्टी में हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि तीन नाबालिग लड़कियां दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ सेलिब्रेट कर रही थीं। जब कार्यकर्ता वहां पहुंचे दोनों युवक भाग निकले। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। पूरी खबर पढ़ें..

5. घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला, बच्चे की मौत हरदा के खिरकिया में शनिवार सुबह एक एसयूवी कार ने दो साल के बच्चे को कुचल दिया। वेदांत जायसवाल नाम का मासूम गली में अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें..

6. पूर्व विधायक की पत्नी पर केस, इनकी पिस्टल से मेड ने खुद को गोली मारी सतना के चित्रकूट में पूर्व कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की पत्नी अर्चना चतुर्वेदी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, घर की मेड सुमन ने 29 जुलाई को जिस लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी उसका लाइसेंस अर्चना के नाम है। पुलिस ने सुमन के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें..

7. दो दिन से बारिश पर ब्रेक, कल से दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान

शिवपुरी में माधव टाइगर रिजर्व की सांख्य सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।

एमपी में पिछले 2 दिन से बारिश पर ब्रेक लगा है। कल से दो दिन तक फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ प्रदेश के ऊपर है। 24 घंटे बाद उत्तरी हिस्से में असर देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें..

8. ड्रग्स तस्कर यासीन मछली की कथित सोशल मीडिया चैट आई सामने भोपाल में ड्रग्स तस्करी के हाई प्रोफाइल मामले में यासीन अहमद उर्फ मछली की कथित सोशल मीडिया चैट सामने आई हैं। इसमें यासीन एक महिला को ड्रग्स ऑफर कर रहा है। उससे बात करने का दबाव बना रहा है। रिप्लाई नहीं करने पर कॉल करके तंग करने की बात भी इस चेट में हैं। पूरी खबर पढ़ें..

9. सीएम ने 1620 करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सीहोर के बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 1620 करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। साथ ही 6 नई इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र बांटे। जिनसे 33.85 करोड़ का अतिरिक्त निवेश होगा। पूरी खबर पढ़ें..

10. 60 किलोमीटर साइकिल चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कलेक्टर अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने साइकिल से अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। वे शनिवार सुबह नईसराय क्षेत्र के शाजापुर, तिगरी, अखाईघाट और पौरूखेड़ी पहुंचे। कलेक्टर कीचड़ भरे रास्तों और गलियों से होकर उन घरों तक पहुंचे जहां नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें..

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News