मेरठ में क्रिकेट विवाद में छात्र की हत्या: मां बोली- आरोपी नाबालिग हैं तो क्या हुआ, उन्हें भी मौत की सजा मिले – Meerut News

0
मेरठ में क्रिकेट विवाद में छात्र की हत्या:  मां बोली- आरोपी नाबालिग हैं तो क्या हुआ, उन्हें भी मौत की सजा मिले – Meerut News

मेरठ में क्रिकेट विवाद में छात्र की हत्या: मां बोली- आरोपी नाबालिग हैं तो क्या हुआ, उन्हें भी मौत की सजा मिले – Meerut News

रिजवान खान | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गगोल में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। बृहस्पतिवार देर शाम गांव के ही दो नाबालिक भाइयों ने 15 वर्षीय चिराग उर्फ मुरली की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार को शुरू हुई जब चिराग अपने दोस्तों के साथ टेंपो स्टैंड के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसका वहां रहने वाले दो नाबालिक भाइयों से विवाद हो गया। दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

अगले दिन बृहस्पतिवार को चिराग ट्यूशन जाने के लिए अपनी साइकिल में पंचर लगवाने टेंपो स्टैंड पर पहुंचा। तभी कल के विवाद में शामिल दोनों नाबालिक भाई अपने घर से निकले और चिराग पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी छाती में तब तक घूंसे बरसाए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आरोपियों के माता-पिता भी मौजूद थे। उन्होंने चिराग को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। हत्या के बाद आरोपी और उनका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

चिराग की मृत्यु से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था और यूपी पुलिस में नौकरी का सपना देखता था। उसकी मां का दर्द उनके शब्दों में साफ झलकता है। वह कहती हैं, “आरोपी नाबालिग हैं तो क्या हुआ, उन्होंने मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या की है। उन्हें भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।” चिराग की छोटी बहन का दर्द भी कम नहीं है।

वह पूछती है, “रक्षाबंधन आ रहा है, अब मैं किसको राखी बांधूंगी?” वही चिराग की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और उसकी मां बंटी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है और लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

मृतक किशोर चिराग की छोटी बहन का कहना है कि भैया बृहस्पतिवार दोपहर को मां के पास बैठकर भी 12वीं क्लास पास करने के बाद यूपी पुलिस की तैयारी करने की बात कह रहे थे। अब उसके भी आंसू नहीं थम रहे हैं और बोल रही है कि रक्षाबंधन आ रहा है राखी किसको बांधूंगी।चिराग की मां बंटी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब रोती हुई मां के आंसू बता रहे हैं कि उसने अपने जिगर के टुकड़े को खो दिया है। बंटी का कहना है कि आरोपी नाबालिक है तो क्या उन्होंने जिस तरह मेरे बेटे की हत्या की है इस तरह उन्हें भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News