सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 80,900 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 70 अंक लुढ़का; NSE के फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटे

1
सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 80,900 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी 70 अंक लुढ़का; NSE के फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटे

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 80,900 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 70 अंक लुढ़का; NSE के फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटे

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market BSE Sensex NSE Nifty 1 August 2025 Updates | Bank Realty Metal Media Power Share Price

मुंबई37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 70 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। सनफार्मा का शेयर 5.5% नीचे है। महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर्स भी करीब 2% गिरे हैं। HUL का शेयर 3.85% ऊपर है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के फार्मा 2.75%, हेल्थकेयर 2.33% और मेटल इंडेक्स 1% गिरे हैं। ऑटो, IT और मेटल में भी गिरावट है। FMCG में 1.39% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.38% नीचे 40,914.66 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.94% नीचे 3,150 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% नीचे 24,720 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19% गिरकर 3,566 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.74% गिरकर 44,131 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.034% नीचे 21,122 पर और S&P 500 0.37% नीचे 6,339 पर बंद हुए।

जुलाई में FIIs ने 47,667​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 31 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,588.91 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,372.71 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 60,939.16 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में करीब 300 अंक की गिरावट रही थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 25% टैरिफ के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर नहीं दिखा।

गुरुवार (31 जुलाई) को सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 81,186 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 87 अंक की गिरावट रही, ये 24,768 पर बंद हुआ।

ट्रेडिंग के दौरान बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 700 अंक गिरा, फिर 1000 अंक की रिकवरी हुई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट रही। NSE के मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में गिरावट रही। FMCG 1.44% ऊपर बंद हुआ।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

1. भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प: रूस से हथियार-तेल खरीदने के कारण जुर्माना भी लगेगा; सवाल-जवाब में जानें भारत पर असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ये 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। उन्होंने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। अभी भारत पर अमेरिका का टैरिफ सामान के हिसाब से औसतन 10% के आसपास है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. बाजार में 29 जुलाई को ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स पर रहेगी नजर

शेयर बाजार के लिए कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 29 जुलाई की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है। यानी, बाजार शॉर्ट-टर्म टॉप या बॉटम बना सकता है।

इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

पूरी एनालिसिस पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News