अंडर-17 बॉयज फाइनल में पटना के एकलव्य शर्मा जीते : स्टेट टेबल टेनिस टूर्नामेंट का तीसरा दिन, सेमीफाइनल के भी हुए मुकाबले – Purnia News h3>
पूर्णिया में 36 साल बाद बिहार स्टेट टेबल टेनिस थर्ड मेजर रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में कई मुकाबले हुए। सभी मुकाबले काफी दिलचस्प और रोमांचक रहे। टेनिस मैच देखने पहु
.
टेबल टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन प्रतियोगिता में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अंडर-17 बॉयज फाइनल में पटना के एकलव्य शर्मा ने पटना के कुमार दिव्यदर्श को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में एकलव्य ने पटना के भाविष्य सिंह को हराया, जबकि कुमार दिव्यदर्श ने पटना के आयुष मिश्रा को मात दी थी।
जबकि अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में पटना की कुमारी अनन्या और पटना की ही नयवा लक्ष्मी ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कुमारी अनन्या ने पटना की नूपुर बनर्जी को हराया, वहीं नयवा ने मुजफ्फरपुर की निलांजना शर्मा को हराया।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई दिलचस्प मुकाबले हुए
पटना की कुमारी अनन्या ने पटना की नूपुर बनर्जी को हराया
वहीं अंडर-19 बॉयज वर्ग में मुजफ्फरपुर के कविष साहू ने पटना के भाविष्य सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पटना के एकलव्य शर्मा ने कुमार दिव्यदर्श को हराकर दिन का अपना दूसरा फाइनल मुकाबला सुनिश्चित किया।
अंडर-19 गर्ल्स सेमीफाइनल में पटना की कुमारी अनन्या ने पटना की नूपुर बनर्जी को हराया और मुजफ्फरपुर की निलांजना शर्मा ने मुजफ्फरपुर की आर्ना साविनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
150 से अधिक टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं
आयोजकों और दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल और उनके जज्बे की सराहना की। आयोजन समिति के एक सदस्य ने कहा बिहार में टेबल टेनिस की प्रतिभा तेजी से उभर रही है। एकलव्य शर्मा और कुमारी अनन्या जैसे खिलाड़ी भविष्य के सितारे बन सकते हैं।
आगामी मुकाबलों को लेकर सभी वर्गों में उत्साह चरम पर है। इसमें पूरे बिहार से 150 से अधिक टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इससे पहले 24 जुलाई को डीएम अंशुल कुमार ने विधिवत उद्घाटन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।
टूर्नामेंट में राज्य के 12 उच्च श्रेणी के रेफरी और अंपायर निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। 24 से 27 जुलाई तक चलने वाला ये टूर्नामेंट सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खेले जा रहे हैं। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
