पीएम पद के लिए राहुल गांधी को नहीं मिलेगी वैकेंसी: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- उदित राज की सोच को सलाम, पूरे देश में होना चाहिए SIR – Gonda News h3>
गोंडाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा में कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरयू महाविद्यालय, कर्नलगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें करनैलगंज विकासखंड के हजारों मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें राहुल ने कहा था कि “मुझसे गलती हुई, जितना ओबीसी के लिए करना चाहिए था, नहीं कर पाया।” इस पर बृजभूषण ने तंज कसते हुए कहा, “अब तो राहुल गांधी को मौका मिलने वाला नहीं है। मुझे तो कहीं से भी यह नजर नहीं आ रहा कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा कि मैं बीजेपी में हूं, बल्कि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि राहुल अब बहुत दूर नजर आ रहे हैं। पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी उनके लिए नहीं है।”
धर्मांतरण पर भी जताई चिंता लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों पर बृजभूषण ने कहा, “समाज को भी सतर्क रहने की जरूरत है। पहले इन मामलों का पता ही नहीं चल पाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही है। बलरामपुर में भी ऐसा मामला सामने आया। कानून अपना काम करेगा, लेकिन समाज को खुद भी जागरूक होना होगा।”
राहुल गांधी को दूसरा अंबेडकर बताने पर साधा निशाना कांग्रेस नेता उदित राज के बयान, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को “दूसरा अंबेडकर” बताया था, उस पर भी बृजभूषण ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “उदित राज पहले बीजेपी से सांसद बने और अब ज्ञान बांट रहे हैं। अगर वे राहुल गांधी को अंबेडकर बता रहे हैं, तो अंबेडकर समर्थकों को विचार करना चाहिए कि उनकी सोच कहां तक पहुंच गई है।”
Advertising
‘भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही’ वाले बयान पर पलटवार कांग्रेस द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर “लोकतंत्र की हत्या” का आरोप लगाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “जो खुद 1975 में संविधान का सबसे बड़ा हत्यारा रहा हो, उसे ऐसी बात करने का कोई हक नहीं है। उस दौरान हजारों लोगों को जेल में डाला गया। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश को इंदिरा गांधी ने खुलेआम ठुकरा दिया था। अब वही पार्टी दूसरों पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगा रही है।”
SIR जांच को बताया जरूरी मतदाता सूची में फर्जी नामों को लेकर चल रही SIR जांच को उन्होंने जरूरी कदम बताया।”इसकी पूरे देश में सख्ती से जांच होनी चाहिए। एक मतदाता का पांच जगह नाम होना गलत है। इसी की आड़ में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और यहां तक कि पाकिस्तानी नागरिक भी भारत में मतदाता बने हुए हैं। इसे केवल हिंदू-मुसलमान के नजरिए से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से देखना चाहिए।”
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News