खेल परिषद और एडहॉक कमेटी में फिर बढ़ा विवाद: RCA से SMS स्टेडियम और ऑफिस का किराया मांगा; कन्वीनर बोले- यह वसूली गलत – Jaipur News h3>
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और खेल परिषद के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेटर एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को लेटर लिखा है। जिसमें सवाई मानसिंह स्टेडियम ही नहीं बल्कि RCA एकेडम
.
दरअसल, राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को लेटर लिख सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रति मैच अनुसार किराया मांगा है। जिसमें सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान के लिए प्रतिदिन 50 हजार रुपए से एक लाख रुपए, RCA एकेडमी ग्राउंड के लिए 25 हजार रुपए और RCA एकेडमी के थर्ड फ्लोर पर निवर्तमान RCA ऑफिस का 50 हजार रुपए प्रति महीने किराया मांगा है। इसके साथ ही सिसोदिया ने कमेटी से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले सभी मैच की शेड्यूल डेट भी मांगी है।
एक लाख रुपए तक मांगा किराया
- सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान में सीनियर और नेशनल टूर्नामेंट के लिए हर दिन एक लाख रुपए किराया देना होगा।
- सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान में अंडर- 14 से लेकर 19 और अन्य जूनियर प्रतियोगिताओं के लिए हर दिन 50 हजार रुपए किराया देना होगा।
- RCA एकेडमी में बने छोटे ग्राउंड के लिए हर दिन 25 हजार रुपए किराया मांगा गया है।
- RCA एकेडमी बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर चल रहे RCA ऑफिस का 50 हजार रुपए प्रति महीने किराया मांगा गया है।
फाइल (फोटो)
कन्वीनर बोले- हर महीने 5 लाख कर रहे खर्च
राजस्थान खेल परिषद की ओर से भेजे गए इस लेटर को एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने अव्यावहारिक बताया है। उन्होंने कहा कि नेशनल और सीनियर लेवल के टूर्नामेंट के लिए मुख्य मैदान का प्रतिदिन एक लाख रुपए किराया दिया जा सकता है। इसके साथ ही एकेडमी बिल्डिंग पर चल रहे RCA ऑफिस का भी हर महीने 50 हजार रुपए किराया देने के प्रस्ताव पर हम सहमत हैं। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट के लिए मुख्य मैदान और एकेडमी ग्राउंड का किराया वसूला जाने की शर्त गलत है। हम इसका विरोध करते हैं। क्योंकि इन दोनों ही ग्राउंड की मेंटेनेंस पर हम हर महीने 5 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च कर रहे हैं।
आज ही मिला खेल परिषद का लेटर
कुमावत ने कहा कि हम चाहते हैं कि खेल परिषद प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्य मैदान और एकेडमी ग्राउंड को घरेलू टूर्नामेंट के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए। आज ही खेल परिषद का लेटर मिला है। हम भी जल्द ही उन्हें लेटर लिख हमारी मांग पहुंचाएंगे। इसके बाद ही सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर किसी तरह का कोई फैसला लिया जाएगा।
दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और खेल परिषद के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पूर्व एडहॉक कमेटी कन्वीनर जयदीप बिहाणी भी खेल परिषद के व्यवहार से खुश नहीं थे, वहीं अब नई एडहॉक कमेटी ने भी खेल परिषद की शर्तों को गलत बताया है।
ये भी पढ़ें-
एडहॉक कमेटी-खेल परिषद का विवाद खत्म,घरेलू टूर्नामेंट पर बनी सहमति:कन्वीनर बोले- पूर्व कमेटी की AGM सिर्फ कागजी थी, हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी और खेल परिषद के बीच विवाद खत्म हो गया है। जयपुर में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खेल परिषद और RCA में सहमति बन गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
