हाजीपुर में कोढ़ा गैंग की सक्रियता: एक सप्ताह में 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग, अब SP कार्यालय के पास हुई वारदात

2
हाजीपुर में कोढ़ा गैंग की सक्रियता: एक सप्ताह में 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग, अब SP कार्यालय के पास हुई वारदात

हाजीपुर में कोढ़ा गैंग की सक्रियता: एक सप्ताह में 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग, अब SP कार्यालय के पास हुई वारदात

हाजीपुर शहर में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक सप्ताह के भीतर तीन महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कुछ पीड़ितों ने डर या झंझट के कारण शिकायत दर्ज कराना भी उचित नहीं समझा।

Trending Videos

सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में बच्चों को स्कूल से लेने जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पीड़िता प्रियंका कुमारी तोमर, जो अदलबारी निवासी संतोष कुमार की पत्नी हैं, बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। तभी ब्लू कलर की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके गले से एक लाख रुपये कीमत की चेन झपट ली।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि बाइक चालक ने काले रंग का हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा अपराधी कंधे पर गमछा रखे हुए था। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना की सूचना देने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। अंततः महिला ने खुद सीसीटीवी फुटेज जुटाकर नगर थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में दुकानदार का शव उसी की दुकान से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यह घटना नगर थाना क्षेत्र में बीते सात दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चेन स्नेचिंग की वारदात है। इससे पहले 17 जुलाई को एक महिला, जो टोटो से डॉक्टर को दिखाने जा रही थी, उसके गले से भी बाइक सवार अपराधियों ने मंगलसूत्र झपट लिया था। उस घटना की भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। जानकारों का मानना है कि घटनाओं के तरीके और अपराधियों की कार्यशैली से यह स्पष्ट हो रहा है कि कुख्यात कोढ़ा गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

एसपी कार्यालय के पास भी चेन स्नेचिंग, महिला से 40 हजार की चेन छीनी

मंगलवार को एक और बड़ी घटना उस वक्त हुई, जब एक महिला कॉलेज से लौट रही थी। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान सोनपुर के रहर दियारा निवासी रंजन कुमार की पत्नी स्मृति कुमारी उर्फ रूनी कुमारी के रूप में हुई है। छिनतई गई चेन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन और खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे में शहरवासियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News