भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम: नवनियुक्त सहायकों को 23 विषयों की जानकारी दी, 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न – Lucknow News

0
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम:  नवनियुक्त सहायकों को 23 विषयों की जानकारी दी, 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न – Lucknow News

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम: नवनियुक्त सहायकों को 23 विषयों की जानकारी दी, 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न – Lucknow News

लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में पांच दिवसीय मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। यह कार्यक्रम 14 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. के. पाठक, संयुक्त सचिव, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली थे। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नवनियुक्त सहायकों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में वेतन निर्धारण, सीसीएस नियम, ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस, आरटीआई समेत कुल 23 विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक सेवाओं के सेवा मामलों पर भी चर्चा की गई।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में पांच दिवसीय मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। यह कार्यक्रम 14 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया।

डॉ एस. के. सिन्हा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भाकृअनुप केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थी नई ऊर्जा के साथ सीखी गई जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करें।

सुमित जिंदल, निदेशक (जीएसी) ने प्रतिभागियों से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में कार्य को परिवार की तरह मानकर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। संस्थान के निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से व्याख्यान में बताए गए नियमों के पालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईजीएफआरआई, झांसी; आईआईवीआर, वाराणसी; एनबीएआईएम, मऊ: आईआईएसएस, मऊ, आईआईपीआर, कानपुरः सीआईएफ़आरआई, बैरकपुर, सीआईएसएच, लखनऊः एनबीएफजीआर, लखनऊ एवं आईएसआरआई, लखनऊ के 42 सहायकों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के विभागाध्यक्ष एम. के. श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी अवधेश कुमार एवं श्री मनीष कुमार; वित्त एवं लेखा अधिकारी चंदन कुमार तिवारी के साथ संस्थान के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गणेश सिंह ,नाग चंद, सहायक वित एवं लेखा अधिकारी एवं प्रशासन से जुड़े हुए लोगो ने भाग लिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News