मथुरा में दो तस्कर गिरफ्तार: 3 किलो अफीम, 100 ग्राम चरस बरामद, दोस्त की गर्लफ्रेंड से आरोपी कराता था सप्लाई – Mathura News

0
मथुरा में दो तस्कर गिरफ्तार:  3 किलो अफीम, 100 ग्राम चरस बरामद, दोस्त की गर्लफ्रेंड से आरोपी कराता था सप्लाई – Mathura News

मथुरा में दो तस्कर गिरफ्तार: 3 किलो अफीम, 100 ग्राम चरस बरामद, दोस्त की गर्लफ्रेंड से आरोपी कराता था सप्लाई – Mathura News

राकेश पचौरी | मथुराकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा की जैत पुलिस और ANTF आगरा जोन ने संयुक्त कार्रवाई में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान गुरुमैल सिंह और सुल्तान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 किलोग्राम अफीम और 100 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही एक कार भी जब्त की गई है। दोनों को थाना जैत से 300 मीटर की दूरी आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से पकड़ा गया हैं।

ऐसे शुरू की तस्करी पुलिस पूछताछ में गुरुमैल ने बताया कि उसने 2015 में बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में गुरुनानक ढाबा खोला था। वहां ट्रक ड्राइवर उससे अफीम और डोडा मांगते थे। कुछ दिन तक उसने देखा कि ज्यादातर ट्रक ड्राइवर अफीम और डोडा मांग रहे हैं. ट्रक ड्राइवर के जरिए उसकी मुलाकात सेनापति इम्फाल के करन से हुई। इसके बाद वह अफीम की तस्करी में शामिल हो गया। और फिर अपने ढाबे से ही अफीम और डोडा पाउडर की सप्लाई करने लगा। फिर धीरे- धीरे उसने अपना साम्राज्य फैला दिया।

पुलिस ने आरोपी गुरुमैल सिंह और सुल्तान सिंह के पास से 3 किलोग्राम अफीम और 100 ग्राम चरस बरामद की है।

दोस्त की गर्लफ्रेंड के माध्यम से करता था तस्करी

पुलिस पूछताछ में तस्कर गुरुमैल ने बताया कि पहले भी गुवाहाटी में अफीम तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। इसके बाद वह अपने दोस्त जगजीत की गर्लफ्रेंड सलोनी के जरिए अफीम भिजवाने लगा और दोस्त की गर्लफ्रेंड को इस तस्करी में शामिल कर लिया इसके बाद वह 17 जुलाई को नेपाल बॉर्डर श्रावस्ती से अफीम लेकर कुरुक्षेत्र जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

पुलिस ने की कार्यवाही थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गुरुमैल पर पहले से गुवाहाटी और कुरुक्षेत्र में केस दर्ज हैं। वहीं सुल्तान के खिलाफ कुरुक्षेत्र कोतवाली में 31 किलोग्राम गांजा बरामदगी का मामला दर्ज है। वही दोनों के और आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से कड़ी से पूछताछ की जा रही है कि उनके इस गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं और कहां से कैसे सप्लाई करते हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News