करनाल में 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या: मौसी दो युवकों के साथ भागी; साजिश में भागीदार बता उसके परिजनों ने पीटा – Karnal News

0
करनाल में 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या:  मौसी दो युवकों के साथ भागी; साजिश में भागीदार बता उसके परिजनों ने पीटा – Karnal News

करनाल में 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या: मौसी दो युवकों के साथ भागी; साजिश में भागीदार बता उसके परिजनों ने पीटा – Karnal News

मृतक नाबालिग 15 वर्षीय गुरमीत की फाइल फोटो।

करनाल के नेवल गांव में 15 वर्षीय नाबालिग युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले वह अपनी मौसी के साथ अमृतसर गया था। मौसी दो अज्ञात लड़कों के साथ फरार हो गई थी। नाबालिग ने बताया कि दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की थी। वापस

.

नेवल गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि 15 वर्षीय गुरमीत अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। गुरमीत 9 जुलाई को अपनी मौसी के घर बुढ़ाखेड़ा गया था। मौसी ने उसे अमृतसर दरबार साहिब घुमाने के बहाने बुलाया था। अमृतसर में मौसी के साथ दो अनजान युवक भी थे। उसकी मौसी इन युवकों के साथ फरार होना चाहती थी। गुरमीत ने घर लौटने की जिद की तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। फिर मौसी दोनों लड़कों के साथ भाग गई।

जानकारी देते मृतक नाबालिग के परिजन।

मौसी के घरवालों को था शक, उसी ने भगाया होगा 13 जुलाई को गुरमीत जब अमृतसर से वापस मौसी के घर पहुंचा, तो वहां मौसी के घरवालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने उस पर आरोप लगाया कि मौसी को उसी ने भगाया है या उसे मौसी की लोकेशन के बारे में जानकारी है।गुरमीत कहता रहा कि उसे नहीं पता कि वह दोनों लड़के कौन थे। मौसी उन्हें कब और कैसे लेकर चली गई। इस झूठे शक के चलते भी उसे मारा गया।

14 जुलाई को घर लौट आया, लेकिन दर्द छिपाए रहा लगातार मारपीट और अपमान से टूट चुका गुरमीत 14 जुलाई की रात अपने घर नेवल लौट आया। वह कुछ नहीं बोला, बस चुपचाप सो गया। 15 जुलाई की सुबह जब वह उठा तो सुबह 11 बजे अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। उस वक्त मां घर में थी और कपड़े धो रही थी। परिजनों का कहना है कि उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर जाते परिजन।

11:30 बजे फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी गुरमीत ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जब मां अंदर आई तो बेटा लटक रहा था। घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने आकर पुलिस को सूचना दी। कुंजपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

बेटा बहुत दुखी था, उसे समझा नहीं पाए गुरमीत के पिता धर्मपाल ने बताया कि बेटा शुरू से ही शांत स्वभाव का था। जब वह 9 जुलाई को बुढ़ाखेड़ा मौसी के पास गया, तो हमें लगा वह घूमने जा रहा है। लेकिन वहां जाकर जो हादसे उसके साथ हुए, उन्होंने उसका मन तोड़ दिया। मौसी की हरकतों ने उसे गहरे सदमे में डाल दिया था।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि उन्हें मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया गया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News