पति-पत्नी और छोटी-सी बात बन रही हैं फसाद की वजह – Ludhiana News h3>
शादी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पहले प्यार, भरोसा और समझ जरूरी माने जाते थे। अब हालात बदल रहे हैं। कपल्स में सहनशक्ति और बातचीत की कमी नजर आ रही है। इसी वजह से रिश्तों में दरार आ रही है।
.
चाहे शादी लव हो या अरेंज, अब झगड़े आम हो गए हैं। छोटी-छोटी बातें भी बड़ा विवाद बन जाती हैं। जैसे मोबाइल पर समय पर रिप्लाई न देना, सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर न करना, बात को हल्के में लेना। ऐसी बातों से कपल्स के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। मनोचिकित्सकों की मानें तो हर दिन 2-3 कपल्स ऐसे केस लेकर पहुंच रहे हैं। ये कपल्स रिलेशन में चल रही परेशानियों से परेशान हैं। कुछ मामलों में बात तलाक या अलग होने तक पहुंच रही है।
डॉ. हरप्रीत सिंह का कहना है कि आजकल खासकर यंग कपल्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ रहे हैं। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है सुनना और समझना। अगर हर बात पर प्रतिक्रिया दी जाए, तो तनाव ही बढ़ेगा।
कपल्स को चाहिए कि एक-दूसरे को स्पेस दें, हर मुद्दे पर बातचीत करें और जरूरत हो तो प्रोफेशनल काउंसलिंग लें। हर बात को तूल देने की बजाय समझदारी से संभालना चाहिए। थोड़ी सहनशक्ति, थोड़ी सहमति और बहुत सारा संवाद रिश्तों को बचा सकता है। रिश्ते निभाने के लिए जरूरी है कि कपल्स एक-दूसरे को महत्व दें, व्यस्तता के बावजूद समय निकालें और गुस्से की बजाय संवाद को प्राथमिकता दें।
हर रिश्ते में चाहिए धैर्य
हर बात को तूल देने की बजाय समझदारी से संभालना चाहिए
केस 1 : ब्लू टिक है लेकिन जवाब नहीं प|ी की शिकायत : एक वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिला का कहना है कि जब वह पति को कोई मैसेज भेजती हैं, तो तुरंत ब्लू टिक आ जाता है लेकिन जवाब नहीं आता। उन्हें लगता है कि पति उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। वहीं पति जो एक आर्किटेक्ट हैं, कहते हैं कि वह दिनभर मीटिंग्स में बिजी रहते हैं और हर बार तुरंत जवाब देना मुमकिन नहीं होता।
केस 2 : सोशल मीडिया पर एनिवर्सरी पोस्ट नहीं की बनी बहस की वजह : एक लव मैरिज करने वाले कपल के बीच छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन गई। पति ने अपनी एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर कोई फोटो या पोस्ट नहीं डाली। पत्नी का कहना था कि उनके पति ने कभी भी दोनों की फोटो पोस्ट नहीं की।
जबकि पति का कहना था कि उनके परिवार में सोशल मीडिया का ज्यादा महत्व नहीं है और कुछ रिश्तेदार शादी के खिलाफ भी थे, इसलिए अपलोड करने से बचते हैं।केस 3 : रात 11 बजे आने पर गरम रोटी नहीं मिलती पति की नाराजगी : एक बिजनेसमैन पति की शिकायत थी कि जब वह रात को 11 बजे घर आते हैं तो पत्नी उन्हें गरम रोटी बनाकर नहीं देती। पत्नी का कहना है कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजना होता है, इसलिए उन्हें जल्दी सोना पड़ता है। उनका मानना है कि खाना गर्म करने जैसी बातों पर झगड़ा करने की बजाय समय की प्लानिंग करनी चाहिए।
केस 4 : पति हर बात भूल जाते हैं पत्नी की खीझ : एक महिला का कहना है कि जब भी वह अपने पति को कोई जरूरी बात बताती हैं, तो वह या तो भूल जाते हैं या फिर अधूरा ही काम करते हैं।प|ी कहती हैं कि वह खुद हर घरेलू जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं, लेकिन जब वही उम्मीद पति से रखती हैं तो वह ध्यान नहीं देते।

