लखनऊ में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी का दर्द: नाना के यहां आई थी, बोली- ट्यूबवेल वाले अंकल ने गंदा काम किया; मां ने कहा- गोली मार दो – Lucknow News

0
लखनऊ में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी का दर्द:  नाना के यहां आई थी, बोली- ट्यूबवेल वाले अंकल ने गंदा काम किया; मां ने कहा- गोली मार दो – Lucknow News

लखनऊ में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी का दर्द: नाना के यहां आई थी, बोली- ट्यूबवेल वाले अंकल ने गंदा काम किया; मां ने कहा- गोली मार दो – Lucknow News

पुलिस ने आरोपी सुचित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक अंकल ने ट्यूबवेल पर नहाते वक्त हाथ से मुंह बंद कर दिया। गोद में उठाकर कमरे में ले गए। वहां गंदा काम करने लगे। दर्द हो रहा था। चीखने लगी तो गुस्सा होने लगे, लेकिन मैं चीखती रही, जिसके बाद वह छोड़कर भाग गए।

.

जब यह बातें तोतली जुबान में सात साल की बच्ची ने अपनी मां को बताई तो मां गश खाकर गिर गईं। मां ने बताया- पहले तो बेटी डरी थी। कुछ बोल नहीं रही थी, जब उसको फुसलाकर पूछा तो जो बताया वह मेरे दिल को चीर गया।

मां ने कहा- ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए। घटना के बाद से बच्ची सहमी है। डॉक्टर ने खाने और लगाने की दवा दी है। दवाई का असर होने तक ही बच्ची को आराम मिलता है। उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। पुलिस को मेरी बेटी के साथ गलत करने वालों को मार देना चाहिए।

सात साल की रेप पीड़िता बच्ची की मां यह बातें कहकर सिसक पड़ीं। दैनिक NEWS4SOCIALरिपोर्टर पूरी घटना को समझने के लिए मलिहाबाद के उस गांव पहुंचा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सभी अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पढ़िए रिपोर्ट…।

रेप पीड़िता की मां ने कहा- ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा होनी चाहिए।

पहले घटना को सिलसिलेवार समझते हैं…

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच से छह दलित परिवार रहते हैं। उनमें से एक परिवार की बेटी कुछ महीनों से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। नाना के घर आई सात साल की बच्ची घर के और गांव के दूसरे बच्चों के साथ अपने घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित एक ट्यूबवेल पर नहाने गई थी।

यह ट्यूबवेल भगवान दीन का है। जिसको उनका साले का लड़का ऑपरेट करता है। वह सुबह आता है और वहां कमरे में दिन भर रहता और शाम को चला जाता। बच्ची के मुताबिक सब लोग पानी में नहा रहे थे तभी ट्यूबवेल चलाने वाले अंकल ने पीछे से पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर गलत काम किया।

बच्ची की चीख सुनकर साथ नहाने आए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच एक बच्चे ने घर पर आकर सूचना दे दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आरोपी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। तब तक मां को बेटी ने अपने साथ हुई घटना के विषय में बता दिया।

देखिए घटनास्थल की 2 तस्वीरें…

यह गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल है जहां सात साल की बच्ची अपने हमउम्र बच्चों के साथ नहाने गई थी।

ट्यूबवेल ऑपरेटर युवक इसी कमरे में बच्ची का मुंह दबाकर ले गया और रेप किया। घटना के बाद से इस कमरे पर ताला लगा है।

रेप की बात सुनकर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ग्रामीणों ने आरोपी युवक सूचित यादव को भागते वक्त पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गांव की दो बिरादरी के बीच तनाव है। इसके चलते कोई बोलने को तैयार नहीं है।

मलिहाबाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर एक रिकार्ड बनाया है। साथ ही आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए कोर्ट से अपील की है।

पुलिस ने सात साल की बच्ची से रेप के आरोपी सूचित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए कोर्ट से अपील की है।

अब पढ़िए गांव के लोगों ने जो बताया…

गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीण श्रवण कुमार का कहना है कि बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी पर उसके घर गया। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा खतरे में हैं। पुलिस को ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

भीम आर्मी के मोहित राज अंबेडकर ने बताया- घटना आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जानकारी में है। कार्यकर्ता पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेंगे।

घटना की जानकारी पर भीम आर्मी के लोग भी पीड़िता के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार को सुरक्षा और मदद की मांग की। पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष मोहित राज अंबेडकर का कहना है कि इस घटना से परिवार दहशत में हैं। पुलिस दलित समाज की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे।

अब पढ़िए पुलिस की अब तक की कार्रवाई…

पुलिस ने 24 घंटे में चार्ज शीट दाखिल की

मलिहाबाद एसीपी विनीत सिंह का कहना है कि थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गई। आरोपी की धरपकड़ के साथ पीड़िता का बिना देरी करे मेडिकल परीक्षण कराया गया।

परिवार और चश्मदीदों के बयान लेने के साथ स्वैब, कपड़ों और डीएनए साक्ष्यों को लेकर FSL को भेजे गए, ताकि सबूतों में छेड़छाड़ और कोई चूक न हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही नायब तहसीलदार को बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए।

पुलिस ने महज 24 घंटे में केस न्यायालय के समक्ष रखा गया।

नतीजा रात में ही Medico-Legal प्रक्रिया डायरेक्टर हेल्थ, CMO और CMS के निर्देशन में जल्द पूरी कराई गई। साथ ही एंबुलेंस से पीड़िता को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोपी सूचित यादव को जेल भेजते हुए उसके खिलाफ 24 घंटे के अंदर चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही पुलिस कमिश्नर से केश को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने के लिए पत्र लिखा गया।

इससे पहले 2022 में इसी क्षेत्र में एक प्रकरण में 36 घंटे में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जबकि इस बार महज 24 घंटे में केस न्यायालय के समक्ष रखा गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News