कावड़ यात्रा को लेकर नोएडा में धारा 163 लागू: रास्ते में 8 एम्बुलेंस, 16 डॉक्टर पैरामेडिकल टीम तैनात, 10 फीट ऊंचा हो सकता है डीजे – Noida (Gautambudh Nagar) News h3>
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की बैठक की गई। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाओं से बचने के उद्देश्य से वाहनों पर रखे जाने वाले डीजे की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट, चौड़ाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही
.
जनरेटर से मिलेगी लाइट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रशासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कांवड़ मार्गो में आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा के लिए कैम्प लगवाए जाए। पूरे कावड़ मार्ग पर प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम कराए जाए। साथ ही कांवड़ मार्गों पर ऑप्शनल व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था की जाए।
बैठक में मौजूद एडीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी
आठ एंबुलेंस 16 डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी मुख्य चिकित्साधिकारी गौतमबुद्धनगर से समन्वय बनाकर कांवड़ मार्गों पर आठ एम्बुलेंस और चिकित्सा कैम्प लगाए जा रहे है। इन चिकित्सा कैंप में 16 डॉक्टर , 16 फार्मासिस्ट , 16 वार्ड ब्वाय और 06-हेल्प डेस्क व आवश्यक दवाएं की व्यवस्था की जाए। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों में बैरिकेडिंग, कांवड़ सेवा शिविरों पर पुलिस प्रबंध एवं विद्युत रोशनी की व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है।
600 पोल पर लगाए इंसुलेशन करंट के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकने के लिए मार्ग पर पड़ने वाले 600 से अधिक पोल तथा 50 से अधिक टांसफार्मर में ‘इंसुलेशन’ का कार्य जलद पूरा किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24X7 लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई अफवाह या साम्प्रदायिक टिप्पणी की गयी तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में दिए जा रहे निर्देशों को सुनते पुलिस अधिकारी व कर्मी
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में धारा-163 लागू श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई 2025 (कल) से प्रारंभ हो रही है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा धारा-163 को लागू कर दिया है। 23 जुलाई 2025 को श्रावण शिवरात्रि के मुख्य पर्व तक चलेगी।
