एप्पल के नए COO बने सबीह खान की कहानी: मुरादाबाद की एक्सपोर्टर फैमिली में जन्में;सिंगापुर और अमेरिका से हासिल की शिक्षा – Moradabad News

0
एप्पल के नए COO बने सबीह खान की कहानी:  मुरादाबाद की एक्सपोर्टर फैमिली में जन्में;सिंगापुर और अमेरिका से हासिल की शिक्षा – Moradabad News

एप्पल के नए COO बने सबीह खान की कहानी: मुरादाबाद की एक्सपोर्टर फैमिली में जन्में;सिंगापुर और अमेरिका से हासिल की शिक्षा – Moradabad News

मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान को एप्पल का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया गया है। एप्पल में CEO टिम कुक के बाद वो अब नंबर 2 की हैसियत पर होंगे। 2019 से सबीह खान एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने थे।

.

एप्पल में नंबर 2 की हैसियत तक पहुंचने वाले सबीह खान पहले एशियन हैं। उनके शिखर पर पहुंचने से मुरादाबाद में उनकी फैमिली में भी जश्न का माहौल है।

आइए अब आपको पढ़वाते हैं सबीह खान के जन्म की कहानी

सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में मुरादाबाद की ब्रास एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के फाउंडर यार मोहम्मद खान के परिवार में हुआ था। सबीह के पिता सईद यू खान मूलत: रामपुर के रहने वाले थे। 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती साजदा खान से शादी के बाद सईद यू खान मुरादाबाद में ही शिफ्ट हो गए और यहीं अपनी ससुराल का एक्सपोर्ट का काम देखने लगे थे। 1966 में मुरादाबाद में ही सबीह खान का जन्म हुआ।

मुरादाबाद सेंट मैरी में 5वीं तक पढ़ाई की सबीह खान ने पांचवीं तक की शिक्षा सेंट मैरी स्कूल में हासिल की। इसके बाद सहीब के पिता सईद यू खान परिवार समेत सिंगापुर शिफ्ट हो गए और वहीं अपना कारोबार शुरू कर दिया। इसके बाद सबीह के पिता सईद यू खान, मां साजदा खान और पूरी फैमिली को सिंगापुर की नागरिकता मिल गई।

सबीह खान के रिलेटिव बताते हैं कि सबीह की स्कूलिंग सिंगापुर में हुई। इसके बाद उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल बैचलर डिग्री और फिर न्यूयॉर्क स्थित रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

अमेरिका की पत्नी, सबीह के तीन बच्चे

वाशिंगटन की लड़की से शादी करने वाले सबीह खान के तीन बच्चे हैं। अब वह सिंगापुर में सेटल हो चुके हैं। पिछली बार करीब 16 साल पहले सबीह खान मुरादाबाद में अपने ममेरे भाई जुहैब खान की शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद आए थे। इसके बाद से उनका मुरादाबाद आना नहीं हुआ है।

अमेरिकी दौरे में पीएम मोदी ने की थी सबीह से मुलाकात अमेरिका दौरे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एप्पल चीफ टिम कुक से मुलाकात की तब भी सबीह भी उनके साथ थे। सबीह 2019 से एप्पल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

सबीह को पसंद हैं हिंदी गाने सबीह खान के रिलेटिव बताते हैं कि,सबीह खान सादगी पसंद हैं। हिंदी पर उनकी मजबूत पकड़ है। आज भी हिंदी गाने उनकी पहली पसंद हैं। सबीह खान के दो छोटे भाइयों में से एक शमी खान लंदन में बस गए हैं। जबकि दूसरे सलमान खान सिंगापुर में ही हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News