मुड़िया मेला की DM ने की समीक्षा बैठक: अधिकारियों से कहा टीम भावना से करें काम,SSP के साथ किया मेला का निरीक्षण – Mathura News

0
मुड़िया मेला की DM ने की समीक्षा बैठक:  अधिकारियों से कहा टीम भावना से करें काम,SSP के साथ किया मेला का निरीक्षण – Mathura News

मुड़िया मेला की DM ने की समीक्षा बैठक: अधिकारियों से कहा टीम भावना से करें काम,SSP के साथ किया मेला का निरीक्षण – Mathura News

गोवर्धन में निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से मेले के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यवस्था

.

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरी

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छ एवं सुरक्षित मेला हेतु स्वास्थ्य, विद्युत, विद्युत सुरक्षा, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, पुलिस, यातायात आदि विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि होनी चाहिए। ब्रज में आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए। श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों, पर्यटकों तथा आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी को अपने व्यवहार में विनम्रता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहां श्रद्धा के भाव से आता है, उसकी श्रद्धा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

अधिकारियों के साथ मेला में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते DM

ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए करें काम

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन को निर्देश दिए कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा ब्रज को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त मेला संपन्न होना चाहिए। भंडारों, दुकानों आदि पर नियमित चेकिंग करते रहे, कही भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में मिलावटी,दूषित पदार्थ नहीं बिकना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को हमेशा अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

DM ने अधिकारियों से कहा ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करें

दुकानदारों से कहा झालरों से सजाएं दुकानों को

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने पैदल मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने दानघाटी मंदिर पर भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों को चेक किया। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से बातचीत की तथा कहा कि मेला को आकर्षक एवं सुंदर बनाने हेतु अपनी अपनी दुकानों को सजाए तथा झालर लाइटें लगाए।

बैठक में अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो

यह रहे उपस्थित

बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, एसपी ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, राज कुमार भास्कर, नरेंद्र यादव, आदेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News