अमृतसर पहुंचे सीएम मान: मनीष सिसोदिया के साथ लाइब्रेरी देखी, मूक-बधिर बच्चों से मिले; बोले- पानी की रखवाली हमने की – Amritsar News h3>
विकास कामों का शुभारंभ करते हुए सीएम भगवंत मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज शनिवार को अमृतसर पहुंचे हैं। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ हैं। अमृतसर में कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने पानी को लेकर उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छह
.
जब उन्होंने अतिरिक्त पानी मांगा तो हमने मना कर दिया। सीएम ने आरोप लगाया कि पुरानी सरकारों से हरियाणा कभी भी पानी ले लेता था, लेकिन इस बार उन्हें ऐसा नहीं करने दिया तो भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड पर विवाद हुआ। अंत में हरियाणा उनके कोटे व समय के अनुसार ही पानी दिया गया है। उन्होंने पुरानी सरकारों पर तंज कसा कि पानी की रखवाली ऐसी होती है।
सीएम मान का अमृतसर में ट्रिलियम मॉल के पास उनका हेलिकॉप्टर लैंड किया। जिसके बाद वे सीधा ही अमृतसर में नई बनी महाराजा रणजीत सिंह लाइब्रेरी को देखने पहुंचे। लाइब्रेरी में मौजूद युवाओं से सीएम भगवंत मान ने बातचीत की।
इसके बाद वे सीधा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन हॉल में पहुंचे। यहां पिंगलवाड़ा से पहुंचे मूक-बधिर बच्चों ने सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और हरभजन सिंह ईटीओ को हाथ से बनी तस्वीरें देकर सम्मानित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बन रही संपर्क सड़कों का वर्चुअल उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया।
तस्वीरों में देखें सीएम भगवंत मान का अमृतसर दौरा-
जानें सीएम ने क्या-क्या कहा अपनी स्पीच में
मुख्यमंत्री भगंवत मान ने पंजाब सरकार की तरफ से बीते 3 सालों में किए गए कामों को गिनाया। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर अपनी स्पीच को केंद्रित किया-
- विधायक की पेंशन और खर्चों में कटौती की गई। कई विधायक 5 बार जीतकर हारने के बाद पेंशन ले रहे थे, जो वेतन से ज्यादा थी। सरकार ने यह पेंशन व्यवस्था खत्म कर करोड़ों रुपये बचाए।
- अब तक 17 टोल प्लाजा बंद किए गए, 2-3 और बंद होने वाले हैं। इससे पंजाब के लोगों का पैसा बच रहा है।
- 68 हजार किमी सड़कों का निर्माण/मरम्मत जारी है। RDF फंड का 6,000 करोड़ केंद्र ने रोक रखा है।
- किसानों को दिन के समय बिजली दी जाती है, ताकि उन्हें रात-रात उठ कर सिंचाई ना करनी पड़े। इससे बिजली भी बच रही है और पानी भी।
- 700 किमी कस्सियां और खालों की सफाई कर खेतों तक पानी पहुंचाया गया। पहले केवल 21% नहरी पानी खेतों तक पहुंचता था, अब 70% हो गया।
- पंजाब एकमात्र राजय जहां सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) है। इससे सड़क हादसों में मौतें 48% कम हुई है, लेकि घायलों की संख्या बढ़ी है, क्योंकि जिन केसों में पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु होती थी, अब उन्हें इलाज मिल रहा है।
- महिलाओं को फायर ब्रिगेड में मौका दिया गया। पंजाब पहला राज्य जहां लड़कियों को फायर ब्रिगेड में शामिल किया गया। उन्हें फिजिकल टेस्ट में छूट देकर भर्ती का रास्ता खोला गया
- पंजाब में टाटा इंडस्ट्री, सनातन टैक्सटाइल, और दो जर्मन कंपनियों का निवेश हो रहा है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, बड़े तस्करों पर भी पंजे चले। उन्होंने बिक्रम मजीठिया का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा और कहा कि आज बड़े गिरफ्त में हैं और आने वाले दिनों में और पकड़े जाएंगे।
20 फीसदी कम खर्च से अमृतसर के प्रोजेक्ट हो रहे पूरे
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह ईटीओ भी पहुंचे। जिन्होंने जानकारी दी कि अमृतसर में चल रहे विभिन्न पुलों व सड़कों के कामों को तय खर्च से कम में व समय से पहले पूरा किया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए सरकार ने तकरीबन 20 फीसदी कम खर्च किया है। उन्होंने मांग रखी है कि बजट के बचे हुए 20 फीसदी धन को दूसरे कामों में प्रयोग किया जाए।
तरनतारन पर फोकस करेगी सरकार
वहीं, अब आने वाले दिनों में पंजाब का फोकस तरनतारन पर रहने वाला है। तरनतारन के पूर्व विधायक कश्मीर सिंह सोहल का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। जिसके चलते अब वे सीट खाली हो चुकी है। चुनाव आयोग को आने वाले 6 महीनों के अंदर इस सीट पर चुनाव करवाने हैं।
2022 में ये सीट आम आदमी पार्टी के पास थी और अब सरकार इस सीट को खोना नहीं चाहती। अनुमान यही है कि इस सीट पर अब सरकार का फोकस रहेगा और अगला मंत्री इसी सीट से सरकार राज्य को दे सकती है।
