Advertising
<

पंजाब के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: जुलाई में 198 फीसद अधिक बरसे बादल; अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज – Amritsar News

7
पंजाब के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:  जुलाई में 198 फीसद अधिक बरसे बादल; अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज – Amritsar News

पंजाब के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: जुलाई में 198 फीसद अधिक बरसे बादल; अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज – Amritsar News

पंजाब के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहने का भी अनुमान है।

पंजाब में आज बारिश को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। जून के बाद अब जुलाई में भी मानसून मेहरबान है और पूरे माह में सामान्य से अधिक बादल बरसने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरवाट जारी है। अधिकतम ताप

.

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, बीते दिन अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना व पटियाला में 35.4 डिग्री, फरीदकोट में 34.5 डिग्री व जालंधर में 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और मोहाली में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

वहीं, राज्य में मानसून जुलाई में भी महरबान बना हुआ है। बीते 3 दिनों में राज्य में बारिश सामान्य से 198 फीसदी अधिक रिकॉर्ड की गई है। इन तीन दिनों में सामान्यता बारिश 15 मिमी होने की संभावना होती है, जबकि अभी तक तीन जुलाई तक 44.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पंजाब में जारी किया गया अलर्ट।

Advertising

11 जिलों में आज यलो अलर्ट

पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले 6 दिनों तक पंजाब में बारिश के आसार बने हुए हैं।

6 जुलाई को राज्य में ओरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 और 7 जुलाई को पंजाब के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 8 और 9 जुलाई को भी कई स्थानों पर इसी तरह की वर्षा जारी रह सकती है। विभाग ने पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है, जिसमें 7 सेमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा यानी 12 सेमी या उससे अधिक की संभावना जताई गई है।

जिन जिलों में ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है, उनमें अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और रूपनगर शामिल हैं। ये जिले अधिक बारिश और संभावित जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे हैं। विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि भारी बारिश के दौरान किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- अधिकतम समय बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी के आसार हैं। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- अधिकतम समय बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी के आसार हैं। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- अधिकतम समय बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी के आसार हैं। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- अधिकतम समय बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी के आसार हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- अधिकतम समय बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी के आसार हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News