Advertising
<

RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक: भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा

0
RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक:  भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा

RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक: भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा

  • Hindi News
  • National
  • RSS Prant Pracharak Meet In Delhi Bjp New President Election Constitution Socialist Secular

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

RSS प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक की जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की बैठक दिल्ली में आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें संघ और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े 233 लोग होंगे। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष भी बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में होने वाले आयोजन में संविधान की प्रस्तावना और नए भाजपा अध्यक्ष चुनाव की रूपरेखा बनेगी। संघ संविधान में ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द के औचित्य पर देशव्यापी विमर्श छेड़ने की तैयारी में है।

Advertising

RSS की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करीब 15 दिन में होना है। माना जा रहा है कि भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर इसी बैठक में अंतिम सहमति बनेगी, जिसके बाद पार्टी अपने अध्यक्ष के चुनाव तिथि की घोषणा कर सकती है।

होसबाले ने कहा था- संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर बहस हो

‘आपातकाल के 50 साल’ कार्यक्रम में आरएसएस महासचिव होसबाले ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा था, ‘आपातकाल के दौरान भारत के संविधान की प्रस्तावना में दो शब्द सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म जोड़े गए। ये पहले संविधान की प्रस्तावना में नहीं थे। बाद में इन्हें निकालने की कोशिश नहीं हुई। चर्चा हुई दोनों प्रकार के पक्ष रखे गए। तो क्या ये शब्द संविधान में रहना चाहिए। इस पर विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी के समय संविधान की हत्या की गई थी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता खत्म कर दी गई थी। इमरजेंसी के दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों को जेल में डाला गया, 250 से ज्यादा पत्रकारों को कैद किया गया, 60 लाख लोगों की जबरन नसबंदी करवाई गई। अगर ये काम उनके पूर्वजों ने किया था तो उनके नाम पर माफी मांगनी चाहिए।’ पूरी खबर पढ़ें…

नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका

बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है।

जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

भाजपा ने 2 दिन में 9 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने

भाजपा ने जुलाई के शुरुआत 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने। इसके बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है।

फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। बुधवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

तेलंगाना में विरोध के बावजूद रामचंदर राव BJP प्रदेशाध्यक्ष बने:एमपी में हेमंत खंडेलवाल, हिमाचल में राजीव बिंदल, उत्तराखंड में महेंद्र भट्‌ट को कमान

भाजपा ने मंगलवार को 5 राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिए हैं। इसके अलावा एमपी में हेमंत विजय खंडेलवाल ने भी निर्विरोध नामांकन भरा। बुधवार को उनकी जीत का ऐलान किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News