Bihar: सुशीला देवी हत्याकांड, कांग्रेस का गुठनी थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन, उठाई ये बड़ी मांग

0
Bihar: सुशीला देवी हत्याकांड, कांग्रेस का गुठनी थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन, उठाई ये बड़ी मांग

Bihar: सुशीला देवी हत्याकांड, कांग्रेस का गुठनी थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन, उठाई ये बड़ी मांग

गुठनी (शिवहर) में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सुशीला देवी हत्याकांड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर गुठनी थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस भवन (तेनुआ मोड़, गुठनी) से प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो थाने के पास जाकर जनसभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने “सुशीला देवी को न्याय दो, हत्यारों को गिरफ्तार करो, 25 लाख मुआवजा दो, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का शोषण बंद करो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधिमंडल को समय पर न बुलाने पर नाराजगी जाहिर की। बाद में कांग्रेस के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात कर जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं:

सुशीला देवी के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा।

पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों (विशेषकर मुथूट फाइनेंस) के खिलाफ कार्रवाई और उनकी ब्याज दरों की समीक्षा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अन्य मांगों को भी जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, अशोक सिंह, जवाहर राम, इंदु देवी, डॉ. रुदल बागी, केशव तिवारी, अरुण मांझी, रमेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विकास तिवारी, कमल किशोर ठाकुर, अमित कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, बृज किशोर सिंह, अलाउद्दीन अहमद, प्रमोद चौधरी, डॉ. रवींद्र पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News