RJD प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाया: 66 किलो सिक्कों से तौला, मंगनीलाल मंडल बोले- मतदाताओं के साथ हो रहा धोखा – Muzaffarpur News h3>
प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के साथ धोखा व छल हो रहा है।
मंगलवार को राजद के पदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल मुजफ्फरपुर पहुंचे। जिले के कई जगहों पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सदर थाना क्षेत्र स्थित पूर्व मंत्री व कांटी के विधायक इसराइल मंसूरी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां मंगनीलाल
.
प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के साथ धोखा व छल हो रहा है। इतनी जल्दीबाजी में मतदाता पुनरीक्षण संभव नहीं है। यह गरीब, पिछड़ों को मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश है। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, बोचहां विधायक अमर पासवान, आदि उपस्थित रहे।
बोले- सत्ताधारी लोग बाबा साहेब का नाम मजबूरी में लेते हैं
वहीं, गायघाट में उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर के समतामूलक समाज का सपना राष्ट्रीय जनता दल के रास्ते ही संभव है। सत्ताधारी लोग बाबा साहब का नाम मजबूरी में लेते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिए लिए भी कहा।
आगे कहा कि बिहार में छलिया राज चल रहा है। जिसको साढ़े तीन सामंती आदमी चला रहे है। इनको उखाड़ कर फेक देने की जरूरत है। तभी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपनी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जाती के कारण बहुत अपमानित हुए। जिसको लेकर वर्ण व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने संघर्ष भी किया।
बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाया
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करते हुए एनडीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए हुए बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इतना जल्दीबाजी मतदाता पुनरीक्षण संभव नही है। गरीब पिछड़ों की नाम हटाने की बड़ी साजिश है। सरकार पिछड़ों का नाम एड करने के बजाय हटाने का काम कर रही है। 11 मापदंड है, जिसमें जन्मतिथि को प्रमाणित करने के लिए आधार का अमान्य कर दिया गया है। पासपोर्ट जो मान्य किया गया है उसे गरीब बनवाते नहीं हैं।
आश्चर्य की बात यह है कि आधार कार्ड से ही पासपोर्ट बनता है लेकिन यहां आधार को अमान्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कही पर निगाहे, कही पर निशाना लगाकर बीजेपी इलेक्शन कमीशन को इस्तेमाल कर रही है। बिहार में अफसर शाही बढ़ा है, बेरोजगारी बढ़ी है, यहां से पलायन भी तेजी से हो रही है इसके वजह से एनडीए के सरकार में बदबू आ रही है। इलेक्शन कमीशन दिल्ली को भाजपा इस्तेमाल कर रही है। चुनाव को गलत तरीके से प्रमाणित करना है। छल तरीके की सरकार इलेक्शन कमीशन का इस्तेमाल कर रही है।
