‘क्या इंडिया गठबंधन बिहार में शरिया कानून लाना चाहती है’: वक्फ बिल पर तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार; कहा था- हम एक्ट हटा देंगे – Patna News

3
‘क्या इंडिया गठबंधन बिहार में शरिया कानून लाना चाहती है’:  वक्फ बिल पर तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार; कहा था- हम एक्ट हटा देंगे – Patna News

‘क्या इंडिया गठबंधन बिहार में शरिया कानून लाना चाहती है’: वक्फ बिल पर तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार; कहा था- हम एक्ट हटा देंगे – Patna News

वक्फ बिल पर तेजस्वी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘भाजपा और NDA गठबंधन इस बात के लिए गत संकल्पित है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को और उसके किसी भी प्रावधान को कोई कूड़े में फेंकना चाहेगा तो हम उसे नहीं

.

‘मैं INDI गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि क्या आप बिहार में साउदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की और ISIS से ज्यादा बड़ा शरिया कानून लागू करने की सोच रहे हैं? हमें इस बात का सीधा और स्पष्ट जवाब चाहिए।’

‘मैं राजद और सपा जैसे दलों से पूछना चाहता हूं कि समाजवाद तो धन का समान वितरण होना चाहिए यह कहता है लेकिन आप कह रहे हैं कि 49 लाख एकड़ जमीन पर चंद लोगों का कब्जा होना चाहिए।’

तेजस्वी ने कहा था- NDA सरकार जाना तय है

रविवार को पटना के गांधी मैदान में वक्फ कानून के खिलाफ बड़ी रैली हुई। इस रैली में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार से NDA सरकार का जाना तय है। अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो केंद्र सरकार का बनाया हुआ वक्फ अधिनियम कानून हटा दिया जाएगा।

तेजस्वी ने ये भी कहा था कि इस कानून के जरिए सरकार आपकी जमीन छीनना चाहती है।

पटना में प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी हाथ में काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे थे।

4 बजे महागठबंधन मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक

पटना में आज शाम 4 बजे महागठबंधन मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक होने जा रही है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया, ‘गठबंधन की घोषणापत्र समिति की बैठक है। हमारा प्रयास है कि बिहार को बिहारवासियों के लिए बनाएं और एक बेहतर बिहार बनाएं। इसलिए कमाई, पढ़ाई, दवाई और सामाजिक न्याय पर हमारा विशेष ध्यान रहेगा। इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द INDIA गठबंधन का रोडमैप भी बनेगा और बिहार के लोगों की भलाई भी होगी।’

अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पटना पहुंचे। उन्होंने चुनाव आयोग को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नई-नई तरकीब अपना रहा है। सवाल यह है कि आखिर चुनाव से पहले ये सब बदलाव करने की क्या जरूरत पड़ गई।ट

अशोक गहलोत ने कहा कि ‘वोटर पुनर्निरीक्षण का जो काम शुरू किया गया है, चुनाव आयोग को यह बताना चाहिए कि ये क्यों शुरू किया गया है। दिल्ली में हम लोगों से बिहार के लोग पूछते हैं कि हम अपना जन्म दिवस का कागज कहां से लाएंगे।’

‘चुनाव आयोग को तुरंत इस पूरे मामले में लोगों के बीच जो कंफ्यूजन है उसको दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत होगी। बिना विपक्ष की सहमति से यह काम किया जा रहा है।’

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News