Advertising
<

दो घंटे की बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी – Barwani News

2
दो घंटे की बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी – Barwani News

दो घंटे की बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी – Barwani News

.

शहर में रविवार तड़के करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे हुई तेज बारिश से शहर की मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया। वहीं मुख्य नाला उफान पर आ गया। तेज बारिश से कई स्थानों की सड़कों के गड्‌ढे खुल गए। बारिश के बाद रविवार को लगने वाले हाट बाजार में कीचड़ फैल गया। जिससे दिनभर हाट बाजार करने आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

रविवार को सुबह करीब 4 बजे तेज बारिश होने से पाला बाजार स्थित नाला उफान पर आ गया। इसके कारण लोगों के घरों के ओटले तक पानी पहुंच गया। वहीं शहर के कई मुख्य मार्ग पर हुए गड्‌ढों को मुरुम से बंद किया गया था। वह वापस उखड़ गए। जिससे कई सड़क जर्जर अवस्था में दिखाई दी। रविवार को हाट बाजार होने के कारण पाला बाजार से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कच्चे मार्ग पर कीचड़ फैल गया। लोगों को कीचड़ के बीच से होकर बाजार करने पहुंचना पड़ा। कई लोगों के वाहन फिसलने की स्थिति भी बनी। हालांकि सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे।

जिले सहित प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है लेकिन इसके बाद भी नर्मदा नदी में इन दिनों बेकवाटर लगातार कम हो रहा है। पिछले 10 दिनों में बैकवाटर में करीब दो मीटर की कमी आई है। एनवीडीए के अनुसार रविवार को बैकवाटर का लेवल 117.80 मीटर दर्ज किया गया। जबकि 19 जून को बैकवाटर 119.30 मीटर पर था। वर्तमान में बैकवाटर खतरे के निशान (123.280 मीटर) से 6 मीटर से अधिक नीचे पहुंच गया है। बारिश के पहले बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाता है। वर्तमान में ऊपरी क्षेत्रों से बारिश का पानी नर्मदा में नहीं आने से बैकवाटर का लेवल नहीं बढ़ रहा है।

सरदार सरोवर बांध परियोजना के पूरे भरने पर बड़वानी जिले के राजघाट में बैकवाटर का लेवल 138.60 मीटर तक पहुंचता है। वर्ष 2019 में बांध के लोकार्पण के समय पहली बार उच्च लेवल पर डूब आई थी। इसके बाद प्रतिवर्ष अगस्त माह में बैकवाटर खतरे के निशान से ऊपर बढकर तटीय गांवों में डूब बनकर आता है। भू अभिलेख के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 13.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। अब तक जिले में करीब 153.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल इस समय तक करीब 115.9 मिमी बारिश हुई थी। इस साल करीब 40 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे अधिक बारिश अंजड़ में 43.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं बड़वानी व पाटी में 15.0 मिमी, ठीकरी में 12.0 मिमी, राजपुर में 4.0 मिमी, सेंधवा में 9.0 मिमी, चाचरियापाटी में 5.0 मिमी, वरला में 6.0 मिमी, पानसेमल में 6.2 मिमी, निवाली में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News