डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या का मामला: हत्यारोपी का दावा 3 साल पहले कर चुका था शादी, अब दूसरे लड़के से बात करने लगी थी – Hathras News h3>
हाथरसकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस पुलिस ने डीएम के ड्राइवर की बेटी कल्पिता की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी आरोपी गुलशन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया- उसका कल्पिता के साथ उसके 5 साल से प्रेम संबंध था। उसने यह भी दावा किया 3 साल पहले दोनों ने हाथरस के बिसाना स्थित तारागढ़ मंदिर में शादी भी कर ली थी। इस दौरान कल्पिता एक लड़के से बातचीत करने लगी थी। इस वजह से उसकी हत्या कर दी।
दरअसल, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबास अहबरनपुर रोड पर पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर किया। आरोपी पर डीएम के ड्राइवर राकेश कुमार की बेटी कल्पिता की हत्या आरोप था। पुलिस को कई दिनों से आरोपी की तलाश थी।
मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी गुलशन पुत्र ऋषि कुमार निवासी सादाबाद पब्लिक स्कूल वाली गली, सलेमपुर रोड, कोतवाली सादाबाद का रहने वाला है। पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गुलशन के दोनों पैरों में गोली लगी है। इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही प्रिंस भी घायल हो गया।
इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों नवीन, अभिषेक और भारत को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि कल्पिता का रिश्ता तय हो गया था और गुलशन उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। कल्पिता ने जब उससे शादी से इनकार कर दिया तो गुलशन ने उसकी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।
Advertising
अलीगढ़ जेल में बंद है अभिषेक वहीं गुलशन का दावा है कि कल्पिता से उसके 5 साल से प्रेम संबंध थे। उसकी भाभी ज्योति से भी उसकी बातचीत होती थी। कल्पिता ने 3 साल पहले उससे मंदिर में शादी भी की थी। पिछले कुछ समय से उससे बातचीत नहीं कर रही थी। हालांकि गुलशन ने यह भी कहा है कि कल्पिता की हत्या उसने नहीं की। उसकी हत्या अभिषेक ने की है। अभिषेक अभी अलीगढ़ जेल में बंद है।
अब जानिए क्या था पूरा मामला.. 14 जून को हाथरस सदर तहसील के सामने डीएम के ड्राइवर राकेश की बेटी कल्पिता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। राकेश ने इस मामले में अपनी पुत्रवधू ज्योति, ज्योति के बॉयफ्रेंड गुलशन, गुलशन के दोस्त नवीन, ज्योति की हुआ गायत्री और ज्योति की बुआ के बेटे सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने कहा था कि गुलशन के अवैध संबंध उनकी पुत्रवधू ज्योति से थे। पूरा परिवार इसका विरोध करता था। इसी बात पर गुलशन निवासी कस्बा सादाबाद ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की थी। गुलशन ने वर्ष 2023 में उनके घर से रिवाल्वर भी चुराई थी। पुलिस ने इस मामले में बीती रात एनकाउंटर में गुलशन को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से चुराई गई लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की थी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News