मैनपुरी के रमपुर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन: नालियों में कीचड़, गंदगी से जूझ रहा 400 की आबादी वाला गांव – Mainpuri News h3>
मैनपुरी6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी के रमपुर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन।
मैनपुरी के किशनी विकासखंड की ग्राम पंचायत महोली शमशेरगंज के मजरा रमपुरा में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। ग्राम प्रधान और सचिव की उदासीनता के कारण गांव की स्थिति दयनीय हो गई है।
गांव में नालियां कीचड़ से भरी हुई हैं। मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ती है। गलियों की स्थिति इतनी खराब है कि कीचड़ की वजह से आवाजाही मुश्किल है। बीमार पड़ने पर मरीजों को चारपाई पर ले जाना पड़ता है क्योंकि गलियों में वाहन नहीं जा सकते।
खुले में शौच जाने को है मजबूर
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय प्रधान ने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन जीतने के बाद गांव की तरफ देखा तक नहीं। वर्तमान में प्रधान का बेटा प्रधानी चला रहा है।
लगभग 400-500 मतदाताओं वाले इस गांव में न तो पात्र लोगों को आवास मिले हैं और न ही शौचालय बने हैं। महिलाएं और पुरुष खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
प्रधान के बेटों की दबंगई का डर
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के बेटों की दबंगई के डर से कैमरे पर ना बोलते हुए बताया कि हम लोग डर के कारण मजबूर हैं वह लोग बड़े रसूखदार हैं अगर हम लोगों की फोटो या वीडियो वह लोग देख लेंगे तो हम लोगों को परेशान कर सकते हैं। हमारा गांव से निकलना मुश्किल हो जाएगा। जबकि अगर हमारे ग्राम पंचायत की किसी सक्षम अधिकारी से जांच कर दी जाए तो हमारे ग्राम पंचायत में वह बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होगा।
परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गांव की व्यवस्था सुधारने की अपील की है।
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अपने गांव की बढ़ाहल व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदर्शन करने वालों में पंकज शाक्य, रामसेवक शाक्य, अमर सिंह शाक्य, बनवारी लाल शाक्य, आलोक शाक्य, अजय कुमार, रामऔतार शाक्य, सौरभ शाक्य, अनुराग शाक्य, गुलशन शाक्य, कौशल शाक्य, मोहित शाक्य, अर्पित शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
ADO पंचायत को सौंपी जांच
मामले को लेकर BDO किशनी श्वेतांक पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया मामले की आपके द्वारा ही जानकारी मिली है अभी तत्काल मौके पर वीडियो पंचायत को भेजकर मौके का निरीक्षण करता हूं मौके पर जो भी कमियां मिलेंगे जो कमियां तत्काल ठीक करने वाली है उनका मौके पर ठीक कराया जाएगा। ग्रामीणों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News