महराजगंज में पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी: विवेचना और अभियोग जल्द निपटाएं, त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश – Maharajganj News h3>
अमृत जायसवाल | महराजगंज15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक।
महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन में हर थाने से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों से नियमित संवाद का निर्देश दिया।
गोष्ठी में भारतीय दंड संहिता, भारत न्याय संहिता और महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न अपराधों की समीक्षा की गई। वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पर चर्चा हुई।
आगामी मोहर्रम और श्रावण मास को देखते हुए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। पिछले सालों में हुए विवादों की समीक्षा कर वर्तमान संभावित विवादों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
CCTV लगवाने के दिए निर्देश
ऑपरेशन दृष्टि और त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन एंटी चीयर्स को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। थाना स्तर पर BPO के साथ साप्ताहिक बैठकें करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने दर्ज एफआईआर की प्रति पीड़ित के घर पहुंचाने का निर्देश दिया। IGRS की गंभीर शिकायतों की जांच थाना प्रभारी को स्वयं करनी होगी। जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
गोष्ठी में यह भी हुआ शामिल:
10 वर्षीय अपराधियों के सत्यापन व डोजियर तैयार करने की प्रक्रिया
लावारिस/माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की स्थिति
सड़क दुर्घटनाओं की आई रेड ऐप पर फीडिंग की समीक्षा
सीएस/एफआर दाखिला एवं चरित्र सत्यापन प्रकरणों की प्रगति
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, यातायात प्रभारी, डीसीआरबी, मीडिया सेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News