कब्जेदारों पर FIR न होने पर जिलाधिकारी नाराज: थानेदार को फोन पर कहा-तत्काल मुकदमा दर्जकर व्यापारियों को दिलाए राहत – Kanpur News

8
कब्जेदारों पर FIR न होने पर जिलाधिकारी नाराज:  थानेदार को फोन पर कहा-तत्काल मुकदमा दर्जकर व्यापारियों को दिलाए राहत – Kanpur News

कब्जेदारों पर FIR न होने पर जिलाधिकारी नाराज: थानेदार को फोन पर कहा-तत्काल मुकदमा दर्जकर व्यापारियों को दिलाए राहत – Kanpur News

बैठक में वार्ता करते जिलाधिकारी।

शुक्रवार देर रात सरसैया घाट स्थिति नवीन सभागार में व्यापारियों को साथ जिलधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक बैठक ली। बैठक में फिर से जब कब्जे की शिकायत को लेकर व्यापारियों कहना शुरू किया तो जिलाधिकारी नाराज हुए और कहा कि एक ही समस्या पर कब तक बात करते

.

इसके बाद उन्होंने तत्काल गोविंद नगर थाना प्रभारी को फोन लगाया और उन्हें मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का निजात कराए।

व्यापारियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह।

समस्याओं के लिए बैठक का इंतजार न करें

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा की व्यापारिक क्षेत्रों की जो भी समस्याएं आती है उसके निस्तारण के संबंध में बैठक का इंतजार न करते हुए किसी भी दिन कभी भी मुझसे मिलकर या सरकारी सीयूजी नंबर पर बता सकते है। तत्काल उनका निस्तारण कराना मेरी प्राथमकिता रहेगी।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को पृथक से बैठक आयोजित कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश उपायुक्त प्रशासन राज्य कर अधिकारी को दिए।

कमेटी का गठन करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम शुक्ला द्वारा बाबूपुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का बरसाती पानी निकासी के संबंध में समस्या उठाई, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।

कमेटी में अपर नगर आयुक्त नगर निगम की अध्यक्षता में चीफ इंजीनियर नगर निगम तथा शिकायत कर्ता श्याम शुक्ला द्वारा निरीक्षण कर समाधान के लिए की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

रास्ते बंद होने की बताई समस्या

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने वार्ड 32 मकान नंबर 86/218 देव नगर रायपुरवा में फर्नीचर कारोंबारियों द्वारा रास्ता बंद करने की शिकायत की।

इसपर संबंधित नगर निगम के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में उक्त रास्ते को खाली कराया गया था किन्तु उनके द्वारा फिर कब्जा किया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि सतत अभियान चलाते हुए सामान जप्त करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ई-रिक्शा की बताई समस्या

बैठक में ई रिक्शे की समस्या के संबंध में व्यापारियों द्वारा शिकायत की गई। जिस पर डीसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में ई रिक्शा चालकों के लिए क्षेत्र निर्धारण नीति बनाई गई है, जिसमें ई रिक्शा में QR कोर्ड लगाया जाएगा जिसको स्कैन करने से उसका नाम पता व अन्य जानकारी पता चल जाएगी।

बिजली समस्या पर भी हुई चर्चा

बैठक में उद्यमियों तथा व्यापारियों द्वारा बिजली कटौती के संबंध में शिकायत की गई। जिसका केस्को द्वारा जारी 18001801912 पर शिकायत करने पर कोई भी निस्तारण न होने की समस्या बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने एमडी केस्को को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News