Advertising
<

Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

2
Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत को दिलाई लेकिन, कुछ जगहों पर वज्रपात के कारण इलाके में मातम पसर गया। सोमवार को वज्रपात के कारण नौ लोगों की मौत हुई है। इसमें बक्सर में चार, पश्चिम चंपारण में तीन और लखीसराय व कैमूर में एक-एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, मौसम विभाग ने पहले ही बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया था। 

Trending Videos

सोमवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जमुई वैशाली, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोगों से मौसम विभाग ने सावधान रहने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पटना में सुबह से ही धूप निकली है। लोग यहां आज भी बारिश के इंतजार में हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 

जानिए, वज्रपात के कारण कहां कितने लोगों की जान गई…

बक्सर में चार लोगों की मौत

Advertising

  • बक्सर जिले के अलग-अलग हिस्सों में ठनका के चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। वहीं करीब पांच युवक झुलस गए। इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना के चौसा थाना घाट के समीप तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं राजपुर थाना के दवेढ़ियां गांव में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है।दोपहर दो बजे के लगभग अचानक मौसम बदला। बादल गरजने के साथ थाना घाट चौसा के समीप बिजली गिर पड़ी। वहां कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। पास में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।इस दुर्घटना में विरेन्द्र गोंड (50) पिता स्व सूरज गोंड, मिथिलेश राम (22) बलिराम राम एवं श्रीभगवान उर्फ झोला यादव (50) निवासी नरबतपुर की मौत हुई है। घायलों में सोनू राम (18) पिता नंदजी राम, लालू राम (18) पिता बलिराम राम, नीरज कुमार (उम्र लगभग 18 वर्ष) पिता अमर भारती एवं अमित कुमार चौधरी (30) पिता उपेन्द्र चौधरी शामिल हैं। 

‘मैं इससे बहुत प्यार करती थी, साथ लेकर सोती थी’, अंडे देने वाली मुर्गी मारने पर FIR, महिला ने जड़े आरोप

पश्चिम चंपारण में तीन लोगों की मौत

  •  पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत सुअरछाप गांव में धान की रोपनी करने के दौरान व्रजपात से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच लोग झुलस गए। इधर, रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवाल मठिया गांव में आम के बागीचे में खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। गांव में मातमी सन्नाटा और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना उस समय हुई जब गांव के बच्चे गांव से सटे आम के बागीचे में खेल रहे थे। दोपहर में मौसम अचानक बदला और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान बिजली सीधे बच्चों के बीच गिर पड़ी। लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक 22 वर्षीय शमीम अंसारी और 11 वर्षीय अजीम मियां की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News