‘लालू यादव को बिहार और देश कभी माफ नहीं करेगा’: शिवराज सिंह बोले- बाबा भीमराव अंबेडकर का राजद सुप्रीमो ने अपमान किया – Patna News

1
‘लालू यादव को बिहार और देश कभी माफ नहीं करेगा’:  शिवराज सिंह बोले- बाबा भीमराव अंबेडकर का राजद सुप्रीमो ने अपमान किया – Patna News

‘लालू यादव को बिहार और देश कभी माफ नहीं करेगा’: शिवराज सिंह बोले- बाबा भीमराव अंबेडकर का राजद सुप्रीमो ने अपमान किया – Patna News

मंच पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह।

पटना के बापू सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शहीद बुद्धू नोनिया की जन्म शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लालू यादव पिछड़ों की बात करते हैं। यह सिर्फ दिखावा है।

.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्होंने भारत को संविधान दिया, ऐसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का लालू यादव अपमान करते हैं। उनकी तस्वीर का अपमान किया गया है। यह राजद और लालू यादव के असली इरादों को जाहिर करता है। खाने का कुछ और दिखाने का कुछ और है। लालू यादव को बिहार और देश कभी माफ नहीं करेगा।

देश के लिए जिंदगी खत्म कर दी शिवराज सिंह ने कहा कि अमर शहीद बुद्धू नोनिया का जन्म शताब्दी का दिन है। उनके चरणों में प्रणाम करता हूं । देश की आजादी के लिए नोनिया समाज के सपूत ने अपना जीवन न्योछावर किया था।नमक बनाकर महात्मा गांधी के आदर्शों को स्वीकार किया था। नमक बनाकर बांटा था। धोखे से गिरफ्तार किए गए थे।

वहीं, दोनों डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि उनकी प्रतिमा पटना में लगाई जाएगी। यह उनके बलिदान की कहानी आने वाली पीढ़ियां को बताएगी । प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके जन्म शताब्दी के दिन ही जातिगत जनगणना की तारीख की घोषणा की है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया शहीद की वीरता का स्मरण

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में बुद्धू नोनिया की बहादुरी और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारी भूमिका निभाई। नमक आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें नमक के कड़ाह में जलाने की कोशिश की, लेकिन उनके मुंह से आखिरी सांस तक “भारत माता की जय” ही निकला।

उन्होंने कहा कि आज बुद्धू नोनिया के वंशजों द्वारा उनके बलिदान को पुनर्जीवित किया जा रहा है और यही भारत की सांस्कृतिक ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने का निरंतर प्रयास जारी है।

सम्राट चौधरी ने रखी आरक्षण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जो आरक्षण की व्यवस्था है, वह भाजपा और उसके सहयोगियों की देन है। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू आरक्षण के पक्ष में नहीं थे। लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित और अति पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी। बिहार में कर्पूरी ठाकुर ने भाजपा के समर्थन से आरक्षण लागू किया, वहीं केंद्र में मंडल कमीशन को वीपी सिंह सरकार ने भाजपा के सहयोग से लागू किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं, तब कोई नया आरक्षण नहीं दिया गया। लेकिन एनडीए सरकार ने पिछड़ों को 20% आरक्षण दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बुद्धू नोनिया को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रयास करेंगी।

शिवराज सिंह चौहान बोले – “मैं नोनिया समाज का सदस्य हूं”

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह मेहमान बनकर नहीं आए हैं। बल्कि नोनिया समाज के परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बुद्धू नोनिया को “आजादी की लड़ाई का महारथी” बताते हुए कहा कि ऐसे वीर योद्धा की मूर्ति अवश्य लगाई जाएगी। उन्होंने नमक सत्याग्रह में बुद्धू नोनिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने उन्हें नमक के कड़ाह में डाल दिया था, लेकिन उन्होंने अंतिम क्षण तक देश के लिए नारा लगाया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News