सोनभद्र में बिजली कटौती से व्यापारी नाराज: दिन में 8-10 बार ट्रिपिंग, व्यापार प्रभावित; उग्र आंदोलन की चेतावनी – Sonbhadra News h3>
मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 24 घंटे में 8-10 बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। इससे व्यापारियों का काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। आम जनता भी गर्मी में परेशान है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देशों का जिक्र किया। मंत्री ने 8 जून की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
जिला अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग की। जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
व्यापार संगठन ने वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर शहरी लाइन का गेंगुआर तक विस्तार करने की मांग की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ उद्योगों को भी फायदा होगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Advertising
संगठन के जिला उपाध्यक्ष टीपू अली, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, एवं गुरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने कहा कि चंद्र दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़ जाल हादसे का सब बना हुआ है लाइन लेने हेतु पोल से 400 से 500 मीटर की दूरी तक केवल बिछाकर आपूर्ति हो रही है
नगर संयोजक अमित अग्रवाल ,प्रदीप जायसवाल और नगर मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज एवं बिजली के फ्लैकचुएशन की समस्या से व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है आम जनता भी त्रस्त हो रही है उन्होंने यह भी मांग किया कि यदि तहसील या ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट या अन्य किसी तकनीकी खराबी के कारण यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टिंग की अगली पाली बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News