आगरा के यमुनापार में दूर होगी पानी की समस्या: स्काडा सिस्टम से संचालित होंगे यमुनापार के नलकूप, जलकल GM ने किया निरीक्षण – Agra News h3>
पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करते जलकल GM एके राजपूत।
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में पानी की समस्या दूर होगी। जलकल विभाग ने यहां की जलापूर्ति को और बेहतर करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। नाई की सराय क्षेत्र में लगे सभी नलकूप अब स्काडा सिस्टम से संचालित होंगे। इससे नलकूपों की निगरानी बढ़ जाएगी। जलकल व
.
भीषण गर्मी में शहरवासियों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे, जिसके लिए जलकल विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग अपनी जलापूर्ति को और बेहतर करने में जुट गया है। जलकल GM ने बताया, यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल और भूमिगत जल की सप्लाई हो रही है। नाई की सराय क्षेत्र में 16 नलकूप लगे हैं।
10 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है इन नलकूपों के लिए नाई की सराय में जेडपीएस बना हुआ है। इस जेडपीएस से बजरंग नगर की टंकी पानी से भरी जाती हैं। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में इस टंकी से पानी की सप्लाई होती है। इन नलकूपों से लगभग 10 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने बताया कि नाई की सराय जेडपीएस पर स्काडा सिस्टम लगाया जाएगा।
7-8 मोटर पंप रिजर्व रहेंगे इस सिस्टम से नलकूप चालू-बंद हो सकेंगे। खराब होने पर नलकूप बंद होते हैं स्काडा सिस्टम के जरिए नाई की सराय जेडपीएस में बैठे ऑपरेटर को तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद वहां तैनात टीम मौके पर पहुंचेगी। खराब नलकूप की मरम्मत करने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 से 8 मोटर पंप रिजर्व में रहेंगी। नलकूप की मोटर पंप खराब होने पर तत्काल दूसरी लगा दी जाएगी, जिससे पेयजल की सप्लाई प्रभावित न हो सके। स्काडा सिस्टम लगाने की कार्य योजना तैयार हो गई है, जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएगा। जब तक बिजली चलेगी तब तक सभी नलकूप चलते रहेंगे।
जलकल GM ने यहां किया निरीक्षण जलकल GM ने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित 9 वीटी जेडपीएस, नाई की सराय जेडपीएस, बजरंग नगर पानी की टंकी, नलकूप और कालिंदी विहार में निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार और अवर अभियंता आशीष कुमार को सख्त निर्देश दिए कि जलापूर्ति के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यमुनापार क्षेत्र में टैंकरों के सबसे ज्यादा चक्कर जलकल GM ने यमुनापार क्षेत्र में टेल तक लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए 10 टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों के लगभग 40-42 चक्कर लगते हैं। गलियों में टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए वहां आसपास किसी चौराहे पर टैंकर को खड़ा कर दिया जाता है। वहां से लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। उन्होंने बताया की जरूरत पड़ते पर और भी टैंकर लगाए जाएंगे। यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल और यमुनाजल के अलावा 16 नलकूपों से भी पानी की सप्लाई हो रही है।
