नालंदा के पार्क में नाबालिग के साथ गैंग रेप: कैंटीन के कर्मी-माली ने लड़की को बर्गर-पिज्जा खिलाया, बाथरुम में किया दुष्कर्म – Nalanda News

2
नालंदा के पार्क में नाबालिग के साथ गैंग रेप:  कैंटीन के कर्मी-माली ने लड़की को बर्गर-पिज्जा खिलाया, बाथरुम में किया दुष्कर्म – Nalanda News

नालंदा के पार्क में नाबालिग के साथ गैंग रेप: कैंटीन के कर्मी-माली ने लड़की को बर्गर-पिज्जा खिलाया, बाथरुम में किया दुष्कर्म – Nalanda News

नालंदा में एक किशोरी के साथ पार्क में गैंगरेप हुआ हैं। पार्क पहुंचने पर किशोरी की मुलाकात तीन युवकों से हुई। इनमें पार्क के कैंटीन में काम करने वाला गौरव कुमार और माली के रूप में कार्यरत लक्ष्मण कुमार शामिल है। आरोपियों ने शुरुआत में किशोरी को आइसक्र

.

आरोपियों ने किशोरी को मीठी बातों में फंसाकर पार्क के शौचालय तक ले गए। वहां पहले गौरव कुमार ने उसके साथ रेप किया। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसका जींस खोल कर उसके सात गलत काम किया गया है।

लक्ष्मण कुमार ने भी उसे गलत तरीके से स्पर्श किया। तीसरे आरोपी सूरज कुमार ने उसे अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में मिलने की बात कही। उसने लड़की से घूमने जाने की भी बात कही, तो लड़की ने कहा कि उसे चक्कर आ रहा है, वो कहीं नहीं जा पाएगी।

पूरी घटना के दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर आने की शिकायत करने लगी। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर वह शौचालय में ही बैठ गई।

पुलिस ने 3 आरोपी को किया अरेस्ट

लहेरी थाना क्षेत्र के पार्क में 2 दिन पहले 12 जून की दोपहर को एक 16 साल की लड़की का रेप हुआ है। किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेजा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की 12 जून की दोपहर में अपने परिवार के लोगों से अनुमति लेकर पार्क घूमने गई थी। यह पार्क स्थानीय लोगों के बीच मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते रहते हैं।

सुभाष पार्क में लड़की के साथ रेप हुआ है।

महिला पुलिसकर्मी गश्त के दौरान पहुंची

घटना का खुलासा तब हुआ जब शेरनी दल की महिला पुलिसकर्मी गश्त के दौरान पार्क पहुंची। उन्होंने किशोरी को शौचालय में बैठे देखकर उससे पूछताछ की। किशोरी ने अपनी समस्या महिला पुलिसकर्मी को बताई, तुरंत कार्रवाई शुरू हुई।

शेरनी दल की सक्रियता के कारण तीनों आरोपी घटनास्थल से ही पकड़े गए।

जहानाबाद का रहना वाला है एक आरोप

गिरफ्तार आरोपियों में जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के साहू बीघा गांव निवासी भोला यादव का बेटा लक्ष्मण कुमार, लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी चुन्नू प्रसाद का बेटा गौरव कुमार और रहुई थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी दाहू बिन्द का बेटा सूरज कुमार शामिल हैं।

गैंग रेप के 3 आरोपी अरेस्ट हुए है।

यह चिंताजनक है कि इनमें से दो आरोपी पार्क में ही काम करते थे, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने पुष्टि की है कि आरोपियों के खिलाफ POCSO (बच्चों से यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय को सौंप दिया गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News