Advertising
<

Bihar Police: स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत; वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा हुआ

3
Bihar Police: स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत; वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा हुआ

Bihar Police: स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत; वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Thu, 12 Jun 2025 08:12 AM IST

Patna Road Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मी गाड़ियों को रोकर वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में आयी और पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन पुलिसकर्मी हवा में उछल कर दूर जा गिरे।


Advertising


जांच करने पहुंचे पटना एसएसपी।
– फोटो : NEWS4SOCIAL


loader



विस्तार


पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पटना एसएसपी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया। 

Trending Videos

वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई गाड़ी 

बताया जा रहा है कि एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने चालक ने वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सभी घायल पुलिस कर्मी एक ही अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कर्मी कोमल कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News