‘शादी 2 दिलों का बंधन नहीं, इवेंट हो गया है’: राजा रघुवंशी की हत्या से AI इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता दुखी, बोले-पुरुष आयोग बनना चाहिए – Samastipur News

1
‘शादी 2 दिलों का बंधन नहीं, इवेंट हो गया है’:  राजा रघुवंशी की हत्या से AI इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता दुखी, बोले-पुरुष आयोग बनना चाहिए – Samastipur News

‘शादी 2 दिलों का बंधन नहीं, इवेंट हो गया है’: राजा रघुवंशी की हत्या से AI इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता दुखी, बोले-पुरुष आयोग बनना चाहिए – Samastipur News

आज कल शादी फैशन का रूप ले रहा है। यह 2 दिलों का बंधन नहीं, बल्कि इवेंट हो गया है। लड़कियां लड़कों को ATM समझ बैठी है।

.

अतुल को अब तक न्याय नहीं मिला है। तारीख पर तारीख मिल रहा है। व्यवस्था से तंग होकर मेरे बेटे ने सुसाइड किया। उनकी अस्थियों आज भी सुरक्षित रखा है। अगर न्याय नहीं मिला तो PM के सामने अस्थियों को गटर में बहा देंगे। अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह कर लेंगे।’

यह कहना है AI इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी का। उन्होंने कहा कि अतुल अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर 9 दिसंबर 2024 बेंगलुरु में खुदकुशी कर लिया था। आज भी घर के बाहर ‘जस्टिस इज ड्यू’ का बोर्ड लगा हुआ है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अतुल के पिता काफी दुखी है। उन्होंने कहा कि ‘इस तरह की घटनाओं में महिलाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’

AI इंजीनियर अतुल सुभाष के माता-पिता।

न्यायिक व्यवस्था की हालत खराब है

NEWS4SOCIALसे खास बातचीत में पवन कुमार मोदी ने कहा, ‘लड़कों की रक्षा के लिए अब पुरुष आयोग का गठन होना चाहिए। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के साथ ही अब ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ भी शुरू करना पड़ेगा। राजनेता चाहे किसी भी दल के हो महिलाओं को वोट बैंक समझकर पुरुष आयोग बनाने से कतरा रहे हैं। भारत की न्यायिक व्यवस्था का हाल खराब है। डेट पर डेट से लोग परेशान हैं।’

उन्होंने आगे कहा

अतुल के केस में जौनपुर पुलिस ने हमलोगों पर घरेलू हिंसा का केस किया। जबकि हमारी बहू निकिता कभी साथ नहीं रही। इस मामले को लेकर इलाहाबाद कोर्ट में रिव्यू फाइल किया था। अब तक डेट नहीं मिला। अगर महिला कुछ कर रही है तो वह सब सही है।

QuoteImage

घर पर जस्टिस इज ड्यू का लगा बैनर।

कानून में सुधार की जरूरत है

पवन कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से आग्रह करते हुए कहा, ‘महिला उत्पीड़न को लेकर बनाए गए कानून में सुधार होना चाहिए। क्योंकि लड़कियां झूठा केस करती है। इसमें महिला को भी सजा होनी चाहिए। बड़े प्रोफाइल वाले पुरुष के साथ ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही है। ‌हाई पैकेज वाला परिवार अब शादी से कतरा रहे हैं।’

QuoteImage

4 साल के पोते के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी, लेकिन आज तक राहत नहीं मिली। जन्म के बाद उसे कभी नहीं देखा। एक बार सीने से लगाने की इच्छा है। तीन साल के बच्चे को बोर्डिंग स्कूल में रखा गया है। यह कहां का कानून है। इसके लिए भी कानून बनाने की जरूरत है। कुछ दिन पहले दिल्ली में एक जज के घर से पैसे मिले थे। इस मामले में भी कुछ नहीं हुआ। पूरी व्यवस्था ही चौपट है।

QuoteImage

1 घंटे 20 मिनट का VIDEO बनाकर अतुल ने सुसाइड किया था

समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष ने 24 पेज का सुसाइड लेटर लिखा और अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। उनका शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। मरने से पहले उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो भी बनाया।

अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती बताई। अतुल ने ये भी मांग की थी कि अगर उन्हें प्रताड़ित करने वाले बरी हो जाएं तो अस्थियां कोर्ट के बाहर गटर में बहा दी जाएं।

सुसाइड से पहले उन्होंने कोर्ट के सिस्टम और पुरुषों के खिलाफ झूठे केस पर भी सवाल उठाए थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक जज पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने लेटर में लिखा था कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे थे। अतुल ने यह भी लिखा कि उनकी पत्नी और सास ने उन्हें सुसाइड करने को कहा था और इस पर उक्त जज हंस पड़ी थीं।

—————————————

ये भी पढ़ें

6 घंटे पटना के थाने में रही सोनम रघुवंशी:टेबल पर सिर रखकर रोती दिखी, चाय तक नहीं पी; कोलकाता-गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग रवाना

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी करीब 6 घंटे पटना के थाने में रही। मेघालय पुलिस सुबह 6:15 बजे उसे लेकर पहुंची थी। फुलवारी शरीफ थाने से सुबह 11ः35 बजे उसे लेकर पुलिस निकली। थाने में रहने के दौरान सोनम को चाय और बिस्कुट दिया गया था, लेकिन उसने नहीं खाया। वो टेबल पर सिर रखकर रोती नजर आई। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News