श्री जगदीश धाम योजना में भूखंड खरीदारों को परेशानी: सांगानेर एयरपोर्ट के पास खरीदे गए प्लॉट्स पर कब्जा नहीं, प्रशासन से मांगी मदद – Jaipur News

1
श्री जगदीश धाम योजना में भूखंड खरीदारों को परेशानी:  सांगानेर एयरपोर्ट के पास खरीदे गए प्लॉट्स पर कब्जा नहीं, प्रशासन से मांगी मदद – Jaipur News

श्री जगदीश धाम योजना में भूखंड खरीदारों को परेशानी: सांगानेर एयरपोर्ट के पास खरीदे गए प्लॉट्स पर कब्जा नहीं, प्रशासन से मांगी मदद – Jaipur News

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट के पास श्री जगदीश धाम योजना में भूखंड खरीदारों को अपनी जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जयपुर पूर्व को पत्र लिखा है।

.

अचरोल गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा गांव टीलावाला जगतपुरा में यह योजना शुरू की गई थी। इसमें कई लोगों ने भूखंड खरीदे थे। इनमें लक्ष्मी देवी का 166.66 वर्गगज, लाली देवी का 152.46 वर्गगज, रेशमा का 166.66 वर्गगज और काली देवी का 138.88 वर्गगज का प्लॉट शामिल है।

इसके अलावा हरि ओम, दौलत सिंह चौहान, सविता जैन, रामू लाल शर्मा, तारेश कंवर और हीरा देवी ने भी भूखंड खरीदे थे। भवानी सिंह, सूरज मल चौधरी, रविकांत शर्मा, हरिशंकर वर्मा और विजय कुमार गुप्ता भी इस योजना में भूखंड धारक हैं।

तुलसीराम ने कहा- जब पीड़ित अपने भूखंडों का कब्जा लेने गए, तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। उनसे कहा गया कि वहां श्री जगदीश धाम योजना के नाम से कोई स्कीम नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह जमीन उनकी है। पीड़ितों ने प्रशासन से अपने भूखंडों का कब्जा दिलाने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसके बाद जब पीडित अचरोल गृह निर्माण सहकारी समिति के मालिक देशराज बैरवा एवं गौरी शंकर गुप्ता से मिले तो उन्होंने आश्वासन दिया की 7 अप्रेल 2022 को प्रताप नगर थाना में डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट, गोविंद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। सभी लोगों को अपने-अपने प्लाट दिये जायेंगे। उनको अभी तक भूखंडों का कब्जा नहीं दिया गया है।

जगदीश धाम योजना में रात दिन अपनी स्कीम का काम चला रखा है। पीडित लोग मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक , जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी जयपुर पूर्व और प्रताप नगर थाना तक कई बार शिकायत चुके हैं परन्तु फिर भी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

रामजीलाल स्वामी ने बताया- कब्जाधारी लोग पहुंच का नाजायज फायदा उठा कर दिन-रात काम चला रखा है। जब हम अपने प्लाट पर काम चलाने जाते हैं तो वहां पर गुंडे लोगों के द्वारा उनको भगा दिया जाता है। पीडित जब अचरोल गृह निर्माण सहकारी समिति वालों के पास जाते हैं तो बोलते हैं कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है। हम क्या करें? हम लोगों ने प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है। आखिर पीडित इस अन्याय के लिए किसके पास जाए।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News