मथुरा में आधी रात को आग से मचा हड़कंप: खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में लगी आग,आसपास की सोसाइटी वाले आए घरों से बाहर – Mathura News

1
मथुरा में आधी रात को आग से मचा हड़कंप:  खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में लगी आग,आसपास की सोसाइटी वाले आए घरों से बाहर – Mathura News

मथुरा में आधी रात को आग से मचा हड़कंप: खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में लगी आग,आसपास की सोसाइटी वाले आए घरों से बाहर – Mathura News

आग की लपटों पर काबू पाते दमकल कर्मी

मथुरा के वृंदावन में पॉश इलाके में सोसाइटी के बीच खाली पड़े प्लॉट में पड़े कूड़े के ढेर में सोमवार की देर अचानक भयंकर आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास की सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो बड़ी गाड़ी और एक बाइक मौके पर पहु

.

छठीकरा रोड की घटना

सोमवार की देर रात छठीकरा रोड पर स्थित कृष्णा ग्रीन सोसाइटी के बगल में खाली पड़े प्लॉट में अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग से आस पास के इलाके समेत सोसाइटी में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई। ऊंची ऊंची उठती आग की लपटों को देख बगल में बने कृष्णा ग्रीन सोसाइटी के कार्यालय को खाली करवाया गया। यह मामला उस समय हुआ जब आस पास के होटल और गेस्ट हाउसों में शादी व अन्य समारोह चल रहे थे। रुक्मणि बिहार मेन गेट की एंट्रेंस के सामने स्थित खाली प्लॉट में लगी आग की लपटें धू धू कर उठ रही थी।

प्लॉट में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं

घरों से बाहर आए लोग

खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में लगी आग को देख बगल में बनी सोसाइटी के कर्मचारियों,वाशिंदों और पदाधिकारी फौरन अपने घरों से बाहर आ गए। आग का भयावह रूप देख हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन फानन में इसकी सूचना ओमेक्स सीटी स्थित सीओ कार्यालय को दी गई। जिसके बाद सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया।

आग की लपटें देख मौके पर आसपास की सोसाइटी के लोग पहुंच गए

दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले दमकल की एक गाड़ी ओर एक फायर मोटर साइकल मौके पर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई। इसके कुछ देर बाद दमकल की एक ओर बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

कृष्णा ग्रीन सोसाइटी के बगल में बाउंड्री हुआ यह गेट बंद प्लाट जब खोला गया तो अन्दर कूड़े का ढेर बना हुआ दिखा। यहां कूड़े का अंबार लगा हुआ था साथ ही एक झुग्गी भी बनी हुई थी। पुलिस और दमकल कर्मियों ने जब झुग्गी में जाकर देखा वह खाली मिली जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस प्लॉट को आस पास की सोसाइटी और होटल ढलाव घर की तर्ज पर उपयोग में लेते है। जिसके कारण यहां कूड़े का ढेर लग गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News