इंदौर बीजेपी ने बांटी मोदी कॉपी: पीएम मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण से प्रेरित – Indore News

2
इंदौर बीजेपी ने बांटी मोदी कॉपी:  पीएम मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण से प्रेरित – Indore News

इंदौर बीजेपी ने बांटी मोदी कॉपी: पीएम मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण से प्रेरित – Indore News

इंदौर बीजेपी ने धार जिले के आदिवासी अंचल के छोटे से गांव बकानखेड़ा में विद्यार्थियों को ‘मोदी कॉपी’ वितरित की। वितरण के दौरान बताया गया कि यह कॉपी केवल एक लेखन सामग्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण

.

जैन ने बताया कि यह कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं, ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के प्रमुख अंशों के साथ तैयार की गई है। इसमें विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, समय अनुशासन और जीवन मूल्यों पर आधारित विचारों को सहज और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। कॉपी वितरण के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें पहली बार किसी पुस्तक या कॉपी में प्रधानमंत्री के विचार पढ़ने को मिल रहे हैं। इससे उनमें पढ़ाई के साथ-साथ आत्म विकास का नया दृष्टिकोण विकसित हुआ है।

जैन ने बताया कि “मोदी कॉपी” एक अभिनव पहल है। कुल 180 पृष्ठ की इस मोदी कॉपी में लिखने के पृष्ठ के साथ ही 8 पृष्ठों पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक जीवन, विचारों और उनके विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी संदेशों से परिचित कराना है। इस नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर अलग अलग स्थानों और विद्यालयों में पुनः मोदी कॉपी का वितरण होगा।

बच्चों को कॉपी भेट करते बीजेपी कार्यकर्ता।

विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा का स्त्रोत

इंदौर प्रवास पर आए देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी यह “मोदी कॉपी” जैन ने भेंट की थी। इस दौरान प्रधान ने प्रयास की सराहना करते हुए कहा था कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी और उन्हें सकारात्मक सोच व राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में मददगार सिद्ध होगी। वहीं कॉपी वितरण को लेकर बकानखेड़ा के सरपंच उमेश बड़ुकिया ने कहा कि यदि देशभर में इस तरह की पहल को संस्थागत रूप दिया जाए, तो यह नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News