चित्रकूट में सदगुरु कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन: नेत्र चिकित्सा कार्यशाला में देशभर से 500 विशेषज्ञ हुए शामिल – Chitrakoot News h3>
जितेंद्र कुमार | चित्रकूट28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चित्रकूट में सदगुरु कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन।
चित्रकूट सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की नेत्र चिकित्सा कार्यशाला ‘सदगुरु कॉन्क्लेव 2025 – एक्यूटी’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रणछोड़दास जी महाराज के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यशाला में बाल नेत्र रोग, मोतियाबिंद और सामुदायिक नेत्र चिकित्सा पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें देशभर से 500 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, फैकल्टी और मेडिकल पीजी छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सदगुरु सर्जिकल स्किल ट्रांसफर’ सत्र है। इसमें पीजी छात्रों को वेट लैब मशीन और हाई-एंड विट्रियो-रेटिना एवं कैटरैक्ट सिम्युलेटर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Advertising
आल इण्डिया आफ्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी और मध्यप्रदेश स्टेट ऑफ्थल्मीक सोसाइटी के तत्वावधान में पीजी रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज के 120 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. आरडी रविंद्रन, डॉ. सुहास हल्दीपुरकर, प्रो. जीवन एस. टिटियाल और डॉ. संतोष जी. होनावर को सदगुरु ह्यूमेनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. टिटियाल ने ट्रस्ट के निदेशक डॉ. बीके जैन को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।
सदगुरु एक्सीलेंस अवार्ड डॉ. प्रशांत के. बावनकुले, डॉ. दिनेश तलवार, डॉ. गजेन्द्र चावला, प्रो. यूसी तिवारी, प्रो. एमके राठौर और प्रो. पीसी द्विवेदी को दिया गया। डॉ. रणजीत एच. मणियार को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य के लिए विशेष सम्मान मिला।
साथ ही सदगुरु मेडल से सम्मानित चिकित्सक में प्रो. रोहित सक्सेना, डॉ. संदीप बट्टन, डॉ. शैलजा टिबरेवाल, डॉ. जितेन्द्र एन. जेठानी, डॉ. मनोज सी. माथुर सहित 25 से अधिक प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ रहे। इसके उपरांत सदगुरु ऑनर्स प्राप्त करने वाले चिकित्सक डॉ. शिल्पी नरनवरे, डॉ. नवेंदु राय, डॉ. मयूर मोरेकर, डॉ. अमित मोहन, डॉ. निशांत तिवारी सहित अनेक नवोदित विशेषज्ञ सम्मानित किये गए।
उद्घाटन समारोह में बाल नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रधन्या सेन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा ऑर्बिट एवं ऑकुलोप्लास्टी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाटीदार ने सभी अतिथि चिकित्सकों एवं डेलीगेट्स का आयोजक संस्था सदगुरु नेत्र चिकित्सालय की ओर से आभार ज्ञापन किया।
इस अवसर पर सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सीईओ डॉ. इलेश जैन, रेटिना विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक सेन, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. राजेश जोशी, डॉ. गौतम सिंह परमार, डॉ. आशीष बजाज, डॉ. राकेश शाक्या, डॉ. नवजोत सिंह अहलूवालिया सहित सदगुरु परिवार के चिकित्सक , कार्यकर्ता तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा आयोजित यह कॉन्क्लेव नेत्र चिकित्सकों की सतत शिक्षा, कौशल उन्नयन एवं वैश्विक शोधों की जानकारी हेतु एक मंच प्रदान करता है, जिसका लाभ सीधा रोगियों को मिलता है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News