Bihar News : ऑपरेशन सिंदूर पर एमएस बिट्टा का बड़ा बयान, कहा- आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाने की जरूरत h3>
ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (AIATF) के अध्यक्ष एमएस बिट्टा रविवार को मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड स्थित खुरहान गांव में आयोजित खेल महोत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाने की जरूरत है और सभी को परिपक्व राजनेताओं की तरह सोचते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा कोई भी बयान देने से पहले नेताओं को पचास बार सोचना चाहिए क्योंकि जब देश सर्वोपरि होता है। हर मतभेद को भुलाकर एकजुट होना ही सच्ची देशभक्ति मानी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हर भारतीय को अपनी पहली पहचान भारतीय के रूप में स्वीकार करनी होगी और यदि जान भी जाए तो जाए, लेकिन वतन की शान नहीं जानी चाहिए।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News