Bihar: बक्सर में अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर बरसाईं गोलियां, तीन की मौत; लोगों ने किया चक्काजाम h3>
बक्सर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को भून डाला। इसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह हुई। वारदात के बाद इलाके सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के विरोध में जमकर बवाल किया। लोगों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है। मरने वालों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News