नोएडा में शेयर ट्रेडिंग का मुनाफा दिखा ठगे 20 लाख: 6 बार में रकम की गई ट्रांसफर, ठगी के लिए टेलीग्राम से ग्रुप से जोड़ा गया – Noida (Gautambudh Nagar) News h3>
साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफे कमाने का झांसा देकर निजी संस्थान की अध्यापिका के साथ 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। करीब छह खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई। ठगों ने महिला पर जब और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया तो उसने माम
.
पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के बीटा टू निवासी श्वेता राय ने बताया कि इसी साल 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने शेयर मार्केट विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बताई और महिला को झांसे में लेकर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने लगा। पीड़िता को ठग ने एफएक्सरॉक्ड नाम का एक अप्लीकेशन डाउनलोड करवाया और टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया। इसके बाद महिला को बताया गया कि अकाउंट मैनेजर अब निवेश संबंधी पूरे मामले को देखेंगे।
पहले निवेश में मिला मुनाफा किस कंपनी में कैसे निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाना है, इसकी भी जानकारी उनकी ओर से ही दी जाएगी। फिर महिला को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें 200 यूएसडी के बदले 19 हजार रुपए मुनाफे की रकम बताई गई। महिला ने जब निवेश किया तो उसे कुछ मुनाफा भी मिला। ऐसे में उसे यकीन हो गया कि उसकी रकम को सही जगह पर ट्रांसफर करवाया जा रहा है। ऐसा करके वह कम समय में ज्यादा पैसा कमा सकती है।
एक-एक कर लगा दिए 20 लाख महिला ने छह बार में 20 लाख रुपए ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला ने जब निवेश किए पैसे मुनाफे समेत निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कई प्रकार की नियम और शर्तें बताईं। महिला पर और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा। ऐसा नहीं करने पर ठगों ने कहा कि अब कोई रकम वापस नहीं मिलेगी। अगर रकम वापस लेनी है तो और पैसे भेजने होंगे। ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की।
छह लाख रुपए कराए फ्रीज जैसे ही मामला संज्ञान में आया साइबर क्राइम थाने की पुलिस उन खातों की जांच करने में जुट गई, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। कुछ छह खाते मिले जिसमें रकम गई। ज्यादातर खाते निजी बैंक के थे। इसके बाद संबंधित बैंक के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम ने ठगी की रकम में से छह लाख रुपए को फ्रीज करा दिया और इसकी जानकारी शिकायतकर्ता महिला को दी।
