लखनऊ में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त: छह इलाकों में घंटों गुल रही बत्ती, कश्मीरी मोहल्ला में देर रात तक रहा अंधेरा – Lucknow News

2
लखनऊ में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त:  छह इलाकों में घंटों गुल रही बत्ती, कश्मीरी मोहल्ला में देर रात तक रहा अंधेरा – Lucknow News

लखनऊ में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त: छह इलाकों में घंटों गुल रही बत्ती, कश्मीरी मोहल्ला में देर रात तक रहा अंधेरा – Lucknow News

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच रविवार को बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। केबल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर फुंकने और खंभा टूटने जैसी घटनाओं से कई इलाकों में घंटों तक बिजली और पानी की आपूर्ति ठप रही।

.

चौक स्थित कश्मीरी मोहल्ला में रविवार सुबह विक्टोरिया उपकेंद्र की सप्लाई करीब 9 बजे बंद हो गई। अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट की वजह से कश्मीरी मोहल्ला, सरगा पार्क समेत आसपास के क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नक्कास साप्ताहिक बाजार के चलते भारी भीड़ के कारण मरम्मत में दिक्कत हुई। लोगों के विरोध के बीच जूनियर इंजीनियर ने फॉल्ट ठीक कर शाम करीब 6 बजे बिजली बहाल कराई।

ट्रांसफॉर्मर खराब, पानी का संकट शाम 6 बजे हिन्द नगर (कानपुर रोड) में ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जिससे चार घंटे तक बिजली गुल रही। गर्मी में बिजली न होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने जेई और एसडीओ को लगातार फोन किया। निवासी अशोक मोतियानी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर रात 10:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई।

लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा रविवार की छुट्टी पर लोग गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल रहे। शाम होते-होते उपकेंद्रों में शिकायतों की लाइन लग गई। शहर में कई स्थानों पर न सिर्फ अंधेरा छाया रहा, बल्कि पानी की किल्लत ने भी आमजन की परेशानी बढ़ा दी।

अनेक इलाकों में आग, ब्रेकडाउन और फॉल्ट

  • आलमबाग के चंदरनगर स्थित गुरुद्वारा ट्रांसफार्मर के पास आग लगने से बिजली कुछ देर बाधित रही।
  • न्यू कैंपस उपकेंद्र के मुस्लिम नगर में रात में एरियल बंच कंडक्टर (ABC) में आग लग गई।
  • आजाद नगर के मोज्जम नगर में शाम को दो घंटे सप्लाई बंद रही।
  • मानसरोवर योजना सेक्टर-O (नादरगंज उपकेंद्र) में दोपहर में बिजली ठप हो गई।
  • लोकबंधु अस्पताल (आशियाना उपकेंद्र) में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से करीब एक घंटे बिजली गुल रही।
  • निगोहां उपकेंद्र के ब्रेकडाउन से तीन घंटे सप्लाई ठप रही।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News