झांसी के लाइफलाइन हॉस्पीटल में मरीज की मौत पर हंगामा: बहन का आरोप- स्कूटी पर बैठकर आए थे भाई, डॉक्टर की लापरवाही से जान गई – Jhansi News

21
झांसी के लाइफलाइन हॉस्पीटल में मरीज की मौत पर हंगामा:  बहन का आरोप- स्कूटी पर बैठकर आए थे भाई, डॉक्टर की लापरवाही से जान गई – Jhansi News

झांसी के लाइफलाइन हॉस्पीटल में मरीज की मौत पर हंगामा: बहन का आरोप- स्कूटी पर बैठकर आए थे भाई, डॉक्टर की लापरवाही से जान गई – Jhansi News

झांसी में रामलाल की मौत के बाद पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।

झांसी के लाइफलाइन हॉस्पीटल में रविवार दोपहर को मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बहन का आरोप है कि भाई को हार्ट की बीमार थी। वो खुद स्कूटी पर बैठकर आए थे। यहां ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया।

.

मगर बीच ऑपरेशन में डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि बचने के उम्मीद एक प्रतिशत है। डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। इस मामले में डॉक्टर प्रवीन जैन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

4 दिन पहले भर्ती करवाया गया था

मृतक रामलाल परिहार की फाइल फोटो।

मृतक रामलाल परिहार (43) पुत्र सीताराम सीपरी बाजार के नंदनपुरा के रहने वाले थे। वह ऑटो चलाते थे। मृतक की बहन लक्ष्मी देवी ने बताया- 14 मई को मेरे भाई रामलाल को उल्टी हुई और खांसी आई। उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तब स्कूटी से मेडिकल कॉलेज के पास लाइफलाइन हॉस्पीटल में लेकर आए। यहां भाई को भर्ती कर लिया। हमारी जांचें फाड़ दी और नए सिरे से जांचें कराई। हार्ट में दिक्कत बताकर ऑपरेशन बताया। हम लोग तैयार हो गए।

ऑपरेशन सफल नहीं हुआ, पूरा सीना चीर दिया

रामलाल की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बहन का आरोप है कि शुक्रवार को भाई को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर आए और बोले कि बचने की एक प्रतिशत उम्मीद है। ऑपरेशन करेंगे तो मौत हाे सकती है। हम लोगों ने मना कर दिया। यानी ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। भाई का पूरा सीना चीर दिया गया।

उस दिन से भाई के पास भी नहीं जाने दे रहे थे। थोड़ी देर के लिए ले जाते थे और फिर बाहर निकाल देते थे। हम लोगों को शीशे से ही दिखाते थे। आज हम लोगों ने ग्वालियर रेफर करने के लिए कहा तो थोड़ी देर बाद बोले कि रामलाल की मौत हो गई।

आरोप है कि अस्पताल में इक्विपमेंट नहीं थे और ऑपरेशन कर दिया। डॉक्टर की लापरवाही से भाई की मौत हुई है। डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई कर हॉस्पीटल को सीज किया जाए।

पूरे मामले की जांच की जा रही है

सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि रामलाल की मौत के बाद परिजन आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News