Advertising
<

राहुल के आरोप पर विदेश मंत्रालय की सफाई: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी; आज भारत-पाक के DGMO में फिर बातचीत संभव

4
राहुल के आरोप पर विदेश मंत्रालय की सफाई:  ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी; आज भारत-पाक के DGMO में फिर बातचीत संभव

राहुल के आरोप पर विदेश मंत्रालय की सफाई: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी; आज भारत-पाक के DGMO में फिर बातचीत संभव

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | Rahul Gandhi S Jaishankar

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया।

राहुल ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘ उन्हें किसने अधिकृत किया, इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।

विदेश मंत्रालय ने राहुल के आरोप पर कहा कि वे तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती फेज में जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी।

Advertising

इधर, भारत-पाकिस्तान के DGMO के बीच आज एक बार फिर सीजफायर की तारीख बढ़ाने बातचीत हो सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

10 मई को शाम 5 बजे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जारी संघर्ष को लेकर दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:20 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कटरा से संगलदान के बीच रेल ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ाई गई

कटरा से संगलदान तक के रेल ट्रैक की नई सुरक्षा जांच पूरी हो गई है। अब कुछ संवेदनशील इलाकों में ज्यादा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस (GRP) जवान तैनात किए जा रहे हैं। यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है।

ट्रैक पर पहले से सुरक्षा थी, लेकिन अब सुरंगों, पुलों और खुले इलाकों की निगरानी और बढ़ाई जा रही है। चिनाब नदी और अंजी खड्ड पर बने बड़े पुलों पर भी और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। रियासी के बाद कुछ जगहें सुनसान हैं, इसलिए वहां ज्यादा जवान लगाए जा रहे हैं।

11:20 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चिनाब के पानी को रोकने के लिए रणबीर नहर को बढ़ाकर 120 किलोमीटर लंबा किया जाएगा

पहलगाम हमले के बाद भारत ने भारत-पाक जल समझौता (इंडस वाटर ट्रीटी) रोक दिया है। अब भारत सरकार चिनाब नदी के पानी का पूरा इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

सरकार की योजना है कि रणबीर नहर को बढ़ाकर 120 किलोमीटर लंबा किया जाएगा। इससे खेतों को ज्यादा पानी मिलेगा और बिजली भी बनाई जाएगी। साथ ही कठुआ, रावी और परगवाल नहरों की सफाई भी शुरू हो गई है।

अब तक भारत इस पानी का थोड़ा ही इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन अब इसका फायदा और ज्यादा उठाया जाएगा।

11:19 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचे अफगानिस्तान के 5 ट्रक

भारत ने अफगानिस्तान के प्रति सद्भावना दर्शाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अफगानी ट्रकों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी है। शुक्रवार को विशेष अनुमति के तहत 5 अफगानी ट्रक भारत में दाखिल हुए, जिनमें से 4 ट्रकों में ड्राई फ्रूट्स और एक ट्रक में मुलट्ठी लदी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

11:18 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, एक सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि दिगवार सेक्टर में सैनिकों की गश्ती दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ।

घुसपैठ रोकने के लिए इन इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके चलते ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। फिलहाल घायल हवलदार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

11:18 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरी कश्मीर में कई जगह पुलिस के छापे

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर के सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आतंक से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एजेंसी को संदिग्ध आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, सांबा जिले के एक गांव में टेरर एक्टिविटी दिखने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

11:17 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज शरीफ ने माना- भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया

पाक के नूर खान एयरबेस की सैटेलाइट इमेज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले की बात कुबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया है।

शरीफ ने शुक्रवार रात दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स का भी इस्तेमाल किया गया।

11:16 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेनाओं को हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे

चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच, सेनाओं को हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपए मिलेंगे। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में आपातकालीन शक्तियों के तहत इसकी मंजूरी दी गई। बैठक में रक्षा मंत्रालय और सैन्य अधिकारियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

09:03 PM17 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन; 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे

सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। इसमें 51 नेता और 8 राजदूत हैं। NDA के 31 और 20 दूसरे दलों के हैं, जिसमें 3 कांग्रेस नेता भी हैं।

ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा करेगा। वहां ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख रखेगा।

डेलिगेशन के 23 या 24 मई को भारत से रवाना होने की बात कही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News