Advertising
<

झांसी में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जाम लगाया: विधायक ने ऊर्जा मंत्री को खत लिखकर कहा था-हालात नहीं बदले तो जनता सड़क पर आ जाएगी – Jhansi News

3
झांसी में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जाम लगाया:  विधायक ने ऊर्जा मंत्री को खत लिखकर कहा था-हालात नहीं बदले तो जनता सड़क पर आ जाएगी – Jhansi News

झांसी में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जाम लगाया: विधायक ने ऊर्जा मंत्री को खत लिखकर कहा था-हालात नहीं बदले तो जनता सड़क पर आ जाएगी – Jhansi News

बीकेडी चौराहा पर लगाया पब्लिक ने जाम

झांसी में बिजली कटौती से त्रस्त जनता सड़क पर उतर आई है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे बीकेडी चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। गोद में बच्चों को लिए महिलाएं सड़क पर बैठ गई।

.

बदहाल व्यवस्था दिखाने के लिए एक व्यक्ति सड़क पर दवाइयां रखकर लेट गया। जबकि साथी हाथ वाले पंखे से हवा करता रहा। इससे अफसरों की सांसें फूल गई। काफी समझाने के बाद सप्लाई शुरू करने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोला गया। इससे पहले दिन में भाजपा विधायक रवि शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को खत लिखा। इसमें लिखा कि महानगर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ध्यान नहीं दिया तो जनता सड़क पर उतर सकती है। इसके कुछ घंटे बाद ही जनता सड़क पर उतर आई और हंगामा करने लगी।

सड़क पर बैठे लोगों का कहना था कि वह बीते एक सप्ताह से परेशान हैं। दिन-रात बिजला काटी जा रही है। कई बार मुन्ना लाल पवार हाउस जाकर अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। हर बार अधिकारी कहते हैं कि लाइन में फॉल्ट आया है, मरम्मत का काम चल रहा है, कुछ देर बाद बिजली चालू हो जाएगी लेकिन उनकी ये बातें सच नहीं होतीं। कहा कि अधिशाषी अभियंता को फोन लगाते हैं तो यह फोन नहीं उठातीं। सड़क पर जाम लगाए लोगों का कहना था कि घर में जब बिजली ही नहीं आ रही तो नींद कैसे आएगी। इसलिए बच्चों को लेकर सड़क पर बैठ गए। इससे पहले सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था से वाकिफ कराया है।

पढ़िए विधायक का पत्र…

Advertising

ग्रीष्म ऋतु में बुन्देलखण्ड क्षेत्र का तापमान बहुत अधिक होता है। तापमान अधिक होने के कारण नागरिक विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं। ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति व्यवधान के कारण उपभोक्ता बहुत दुःखी हो गये हैं। विगत दो माह से झांसी महानगर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उपभोक्ताओं को कभी नई योजना के अन्तर्गत केबिल बदलने/मेंटिनेंस कार्य अथवा ट्रान्सफॉर्मर प्रतिष्ठापन आदि कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को भुगतना पड़ रहा है।

आज की स्थिति यह है कि दिन और रात में लम्बी विद्युत कटौती हो रही है और यदि किसी भांति आपूर्ति होती भी है तो दस-दस मिनट की ट्रिपिंग (आंखमिचोली) से उपभोक्ता/नागरिक परेशान हैं। इसके साथ ही विद्युत उपकरण को क्षति पहुंचने की भी पूर्ण सम्भावनाएँ विद्यमान रहती हैं। उपभोक्ताओं / नागरिकों द्वारा विद्युत व्यवस्था पर विभिन्न प्रकार की टिप्पणी की जा रही है, जिससे शासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अत्यधिक धनराशि व्यय करने के उपरांत भी उपभोक्ताओं को ग्रीष्म ऋतु में निरंतर विद्युत आपूर्ति प्राप्त नहीं हो पा रही है, जो जनसामान्य में नाराजगी का कारण बना हुआ है। उपभोक्ता/नागरिक मेरे आवास पर उपस्थित होकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। यदि समय रहते इस ओर प्रभावी ध्यान नहीं दिया गया तो उपभोक्ताओं / नागरिकों द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध करने की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

खराब विद्युत व्यवस्था से जहाँ एक ओर विपक्ष को सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिल रहा है वहीं दूसरी ओर नगारिकों में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। विपक्षी पार्टी के लोग तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ अनर्गल बाते कर रहे हैं, जिनमें कई भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हैं।

यदि समय पर कोई समाधान नहीं निकलता है तो नागरिकों के साथ अधोहस्ताक्षरी को भी धरने आदि पर बैठने की बाध्यता होगी, जिसके लिए विद्युत विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।

अतः वर्णित परिस्थितियों में आपसे सादर अनुरोध है कि इस गम्भीर समस्या को अपने संज्ञान में लेकर झाँसी महानगर में उपभोक्ताओं / नागरिकों को निरन्तर विद्युत आपूर्ति किये जाने हेतु प्रभावी आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे उपभोक्ताओं के मन में व्याप्त नाराजगी समाप्त होकर हम समाधान की ओर अग्रसर हो सकें।

लोग बोले-बिल भरें तो तुरंत आते हैं कर्मचारी

सड़क पर बिस्तर लगाकर बैठे लोगों ने बिजली विभाग और जिले के अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग का एक भी अधिकारी बीते 1 घंटे से यहां आने को तैयार नहीं हैं। कहा कि जब कोई बिल न भरे तो यही लोग बिलजी का कनेक्शन कटवाने में देर नहीं करते। लेकिन अब जब उपभोक्ता परेशान हैं तो कोई सुनने नहीं आ रहा।

दो थानों का फोर्स पहुंचा

बीकेडी चौराहा पर बिजली न आने से गुस्साए लोग जाम लगाकर बैठे तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही थाना शहर कोतवाली और सीपरी बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां लोगों को जाम खोलने के लिए कहा गया तो वह बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर उनकी पुलिस से भी बहस हो गई। स्थिति न बिगड़े इसके लिए थानों से और फोर्स बुलाया गया। यहां सूचना पर सीओ सिटी स्नेहा तिवारी भी पहुंच गईं। लोगों को किसी प्रकार समझा बुझाकर शांत कराया गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News