सीजफायर का चौथा दिन, भारत-PAK के हालात 25 PHOTOS:: बॉर्डर से लगे गांवों के लोग घर लौट रहे, पाकिस्तान में बच्चों ने सैनिकों को सलामी दी

0
सीजफायर का चौथा दिन, भारत-PAK के हालात 25 PHOTOS::  बॉर्डर से लगे गांवों के लोग घर लौट रहे, पाकिस्तान में बच्चों ने सैनिकों को सलामी दी

सीजफायर का चौथा दिन, भारत-PAK के हालात 25 PHOTOS:: बॉर्डर से लगे गांवों के लोग घर लौट रहे, पाकिस्तान में बच्चों ने सैनिकों को सलामी दी

  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Air Strike War Photos 2025; Drone Missile Attack | Army Military Bases

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर लागू हुआ। सीजफायर के बाद की कहानी फोटोज में…

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इसके जवाब में भारत ने 6 मई की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। 10 मई तक जंग के हालात बने रहे, लेकिन 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं।

आज सीजफायर हुए 4 दिन बीत गए हैं। आगे 25 फोटोज में देखिए सीजफायर के बाद भारत-पाकिस्तान में क्या हालात हैं…

पार्ट 1. भारत में हालात

श्रीनगर: 7 मई के बाद आज जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से दूर वाले जिलों (नॉन-बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट) में स्कूल खुले। स्कूल जाते समय सैल्यूट करता एक स्टूडेंट। (13 मई की तस्वीर)

श्रीनगर: सीजफायर के बाद से जम्मू-कश्मीर समेत सभी बॉर्डर राज्यों में हालात सामान्य है। श्रीनगर लाल चौक पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। (12 मई रात की तस्वीर)

बारामूला: पाकिस्तान के हमलों के बाद उरी में लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया था। अब ये लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। (12 मई की तस्वीर)

बारामूला: बस में बैठकर आइसक्रीम खा रहे ये बच्चे पाकिस्तान से लगे बॉर्डर के पास के गांवों के निवासी हैं, जो अब घरों को लौट रहे हैं। (12 मई की तस्वीर)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी अलर्ट पर है। सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही है।

जालंधर: हालात सामान्य होने के बाद बॉर्डर वाले राज्यों में स्कूल खुलने लगे हैं। (12 मई की तस्वीर)

श्रीनगर: हालात सामान्य होने के बाद बाजार खुलने लगे हैं। लोग खरीददारी के लिए निकलने लगे हैं। (12 मई की तस्वीर)

जम्मू: आरएस पुरा सेक्टर में शहीद हुए BSF कांस्टेबल दीपक चिंगाखम को श्रद्धांजलि देते जवान। (12 मई की तस्वीर)

पटना: BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को छपरा के नारायणपुर गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बेटे इमरान रजा ने श्रद्धांजलि दी। (12 मई की तस्वीर)

जम्मू: पाकिस्तान की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुआ एक घर। (12 मई की तस्वीर)

अखनूर: तनाव के बीच आम लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा। अब लोग घरों की मरम्मत कर रहे हैं। (12 मई की तस्वीर)

कोलकाता: क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल ने सेना के सम्मान में ईडन गार्डन स्टेडियम में बैनर लगाया। (12 मई की तस्वीर)

कोलकाता: एक कैफे की दीवार पर पेंटिंग बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताई गई। (12 मई की तस्वीर)

PM मोदी ने 12 मई की रात 8 बजे देश को संबोधित किया। कहा- पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे।

नई दिल्ली: PM मोदी ने अपने आवास पर सेना प्रमुखों और अन्य के साथ बैठक की। (12 मई की तस्वीर)

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल लोगों से मिले। (12 मई की तस्वीर)

नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर तीनों सेना ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (12 मई की तस्वीर)

6 मई का रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा। (6 मई की तस्वीर)

अब देखिए पाकिस्तान में क्या हाल हैं…

लाहौर: स्कूल में सुबह की असेंबली में स्टूडेंट्स ने पाकिस्तानी सैनिकों को सलामी दी। (12 मई की तस्वीर)

मुजफ्फराबाद: PoK में एक स्कूल में मलबा साफ करते बच्चे। स्कूल के पास मिसाइल गिरी थी। (12 मई की तस्वीर)

रावलपिंडी: पाकिस्तान सेना चीफ जनरल सैयद आसिम मुनीर ने कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में घायल सैनिकों से मुलाकात की। (12 मई की तस्वीर)

हैदराबाद: सिंध प्रांत में घर लौट रहे पाकिस्तानी सैनिकों का सम्मान किया गया। (12 मई की तस्वीर)

शाह कोट: POK में भारत में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यहां रेस्क्यू का काम जारी है। (12 मई की तस्वीर)

नीलम वैली: PoK के शाहकोट सेक्टर में हमले के दौरान तबाह हुए घर का जायजा लेता एक शख्स। (12 मई की तस्वीर)

चकोठी: PoK में सीजफायर की घोषणा के बाद बाजार खुले। गाड़ी पर सामान लादते हुए दुकानदार। (12 मई की तस्वीर)

इस्लामाबाद: सीजफायर के बाद पाकिस्तान में भी हालात सामान्य है। एक दुकान के बाहर बैठे लोग।

एयर स्ट्राइक के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने 7-10 मई के बीच जम्मू-कश्मीर समेत बॉर्डर से लगे राज्यों में ड्रोन-मिसाइल अटैक किए। (9 मई की तस्वीर)

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News