बहराइच में तेंदुए ने किसान पर किया हमला: ग्रामीणों ने 2 तेंदुआ देखने का दावा किया, वन विभाग की टीम पर भी हमला; एक वन कर्मी घायल – Bahraich News

0
बहराइच में तेंदुए ने किसान पर किया हमला:  ग्रामीणों ने 2 तेंदुआ देखने का दावा किया, वन विभाग की टीम पर भी हमला; एक वन कर्मी घायल – Bahraich News

बहराइच में तेंदुए ने किसान पर किया हमला: ग्रामीणों ने 2 तेंदुआ देखने का दावा किया, वन विभाग की टीम पर भी हमला; एक वन कर्मी घायल – Bahraich News

बहराइच40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के सुजौली रेंज में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना शनिवार सुबह की है। घायल रमेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया है। उनके सीने और कमर पर चोटें आई हैं। गांव में दो तेंदुए मौजूद है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है।

गांव में भारी फोर्स तैनात है। वन विभाग की टीम की कार पर भी तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की, इस दौरान एक वन कर्मी भी घायल हुआ है। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए भाग गया है। अभी तक तेंदुए पकड़ में नहीं आया है।

अब जानिए पूरा मामला ग्राम पंचायत चफरिया के मजरा मोहकम पुरवा निवासी रमेश अपने खेत में फसल देखने गए थे। जंगल से निकले तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। आसपास के लोग किसान की चीख सुनकर मदद के लिए पहुंचे। इससे तेंदुआ डर गया और पास के गन्ने के खेत में भाग गया। हमले में किसान की कमर में चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल किसान को सुजौली स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

4 तस्वीरें देखिए…

तेंदुआ गन्ने के खेत में देखा गया है।

वन विभाग की गाड़ी पर भी तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। लेकिन फिर भाग गया।

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है।

ग्रामीणों ने कहा- दो तेंदुए ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दो तेंदुए देखे गए हैं। दोनों तेंदुए एक ग्रामीण निशार के गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है और स्थिति की निगरानी कर रही है।

मौके पर रेंजर मौजूद, भारी फोर्स तैनात रेंजर रोहित कुमार, वन दरोगा राघवेंद्र प्रसाद गौतम, वन रक्षक मो. उमर, महेश विश्वकर्मा, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के फील्ड सहायक मंसूर अली, वन कर्मी विकास राजपूत, सुनील, सूरज शुक्ला, मुनीम आदि मौजूद हैं। थाना सुजौली की पुलिस टीम थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में तैनात है।

तेंदुए ने एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया है।

रेंजर रोहित यादव ने बताया- ग्रामीण दो तेंदुआ देखे जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन एक तेंदुआ होने की पुष्टि हो रही है। सुबह से हम लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। दो बार देखा भी गया है। लेकिन अभी पकड़ दूर है। हमारी टीम लगातार लगी हुई है।

वन विभाग की टीम पर भी किया हमला इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने वन विभाग की टीम की कार पर भी हमला कर दिया। इस दौरान वन कर्मी वाचर मुनीम घायल हो गए। जिससे वनकर्मी की पीठ और पैर पर गहरा जख्म हो गया। साथ ही उनकी वर्दी भी फट गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखें। हालांकि अभी तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है। पिछले 4 घंटे से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

लखीमपुर में किसान को खा गया तेंदुआ:खेत में गर्दन जबड़े में दबाई, 100 मीटर खींचकर ले गया; शव देख पत्नी बेहोश

लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में किसान की मौत हो गई। तेंदुआ किसान की गर्दन को जबड़े में दबाकर 100 मीटर तक घसीटते हुए पास में गन्ने के खेत में ले गया। आसपास काम कर रहे किसानों देखा तो शोर मचाते हुए खेत की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख तेंदुआ किसान को छोड़कर भाग गया। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News