Advertising
<

अमृतसर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल को मिली मंजूरी – Amritsar News

0
अमृतसर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल को मिली मंजूरी – Amritsar News

अमृतसर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल को मिली मंजूरी – Amritsar News

.

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त व खालसा कॉलेज गवर्निंग कौंसिल के अंतर्गत सफलता पूर्वक चल रहा खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल जीटी रोड को भारत सरकार की ओर से नया सैनिक स्कूल स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी मिलने पर कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर में 23 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की अनुमति दी गई है। खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल यह रुतबा हासिल करने वाला इस क्षेत्र का पहला व प्रदेश भर का दूसरा स्कूल है। इस संबंध में आनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने बताया कि भारत सरकार ने गैर सरकारी संगठन, निजी व सरकारी स्कूलों के साथ सांझेदारी करके नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहलकदमी की है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी ने देश भर में स्थित 37 नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि ये नए सैनिक स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्ध होने के अलावा सैनिक स्कूल सोसायटी के मार्गदर्शन में काम करेंगे। इस अवसर पर छीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साझेदारी मोड के तहत नये सैनिक स्कूल खोलने के लिए प्राप्त आवेदनों के आगे मूल्यांकन के बाद उन्हें उक्त स्कूल स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा उक्त स्कूल की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें सशस्त्र सेनाओं में भर्ती करने के साथ-साथ अच्छे कैरियर के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वे अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम शिक्षा भी प्रदान करेंगे। प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल ने छीना का मुंह मीठा करवाते हुए बताया कि स्कूल ने दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सोसायटी को मान्यता के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद स्कूल को निरीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण 10 जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में डिप्टी कमिश्नर, जिला शिक्षा अधिकारी, सैनिक स्कूल, कपूरथला के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल तथा नवोदय विद्यालय भीलोवाल के प्रिंसिपल सहित एक टीम द्वारा किया गया था।

उन्होंने बताया कि लंबे निरीक्षण के बाद टीम स्कूल की कार्यप्रणाली से प्रभावित हुई, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि उक्त स्कूल खोलने का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, साहस, देश व समाज के प्रति सम्मान के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का लोकाचार विकसित करना, शारीरिक फिटनेस का महत्व बताना तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करना है।

Advertising

उन्होंने कहा कि स्कूल को एसएसएस के अंतर्गत जोड़ा जाएगा, ताकि एक ऐसी प्रणाली बनाई जा सके जो अकादमिक कठोरता को अनुशासन के साथ जोड़कर मूल्य आधारित शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करे, जिससे बच्चों में देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रति गर्व की भावना विकसित हो सके।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News