भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, 35 PHOTOS: जाम में फंसे पाकिस्तानियों के सामने धमाका, सड़कों पर एंबुलेंस और आर्मी टैंक; मुजफ्फराबाद में तबाही h3>
- Hindi News
- National
- Explosion In Front Of Pakistanis Stuck In Traffic Jam, Ambulances And Army Tanks On The Roads; In Muzaffarabad
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, मुरीदके समेत अलग-अलग इलाकों में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद के हालात और रेस्क्यू की फोटोज।
भारत ने 7 मई की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आगे 35 फोटोज में एयर स्ट्राइक, तबाही, राहत-बचाव और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की पूरी कहानी….
पार्ट 1. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सबसे पहले हमले का यह वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसे पाकिस्तानी लोगों के सामने धमाका होता दिखा।
एयर स्ट्राइक के दौरान भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में 7 आतंकी ठिकानों को टारगेट बनाया।
भारतीय मिसाइल हमले में तबाह हुई मुजफ्फराबाद की बिलाल मस्जिद।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर में भारत ने कई आतंकी ठिकानों को खत्म किया। यहां स्थानीय हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में घायलों का इलाज हो रहा है।
बहावलपुर के बाहरी इलाके में एयर स्ट्राइक के दौरान मस्जिद क्षतिग्रस्त हुई।
एयर स्ट्राइक में लाहौर से 30km दूर मुरीदके शहर के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। यहां लोगों के घरों को खाली करवा दिया गया है।
हमले वाले मुरीदके शहर के एक गवर्नमेंट हेल्थ और एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मुरीदके में रेस्क्यू का काम जारी है। हमले वाले इलाके में रातभर एंबुलेंस दौड़ती रहीं।
एयर स्ट्राइक से मुजफ्फराबाद में तबाह आतंकी ठिकाने पर पाकिस्तानी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने यह फोटो जारी की है। इसमें बहावलपुर के एक हॉस्पिटल में हमले में घायल का इलाज हो रहा है।
मुजफ्फराबाद में हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।
मुजफ्फराबाद में हमले वाली जगह से बरामद एक शव को एंबुलेंस में रखते रेस्क्यू टीम के मेंबर्स।
मुजफ्फराबाद में मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही हैं।
PoK के मुजफ्फराबाद में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सड़कों पर जवानों की तैनाती की गई है।
हमले की आवाजें सुनकर मुरीदके शहर में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
बहावलपुर में भारत के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। विक्टोरिया हॉस्पिटल के बाहर लोगों ने भारत विरोधी नारेबाजी की।
पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। अगले 48 घंटों तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इस्लामाबाद में एक फायर स्टेशन के बाहर फायर फाइटर्स की तैनाती की गई है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है।
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोकेशन स्पष्ट नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने PoK में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। यहीं से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि भारत के हमले में मस्जिद तैयब में तबाही हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। मुरीदके की सड़कों पर पाकिस्तानी आर्मी के टैंक मूव कर रहे हैं।
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद मुरीदके शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बहावलपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर अहमदपुर शर्किया में पाकिस्तानी सेना ने सड़कों पर घेराबंदी की है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री। यहां सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
भारतीय सेना ने बुधवार रात 1:28 बजे एयर स्ट्राइक को लेकर वीडियो शेयर किया। लिखा- हमले के लिए तैयार, जीतने के लिए ट्रेंड। हालांकि यह वीडियो प्री-रिकॉर्डेड है।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर किया। लिखा- न्याय हुआ, जय हिंद।
पार्ट 2. पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के LoC के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात से ही फायरिंग हो रही है।
LoC के आसपास पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में अब तक 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तान की ओर से LoC के इलाकों में लगातार हो रही फायरिंग के चलते लोगों ने बंकरों में शरण ली है।
जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की है। स्थानीय अधिकारी के मुताबिक 8 भारतीय मारे गए हैं। करीब 30 घायल हैं।
पाकिस्तानी सेना की ओर से बॉर्डर पर की गई गोलाबारी में कई लोग घायल हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में घायल लोग।
राजौरी में पाकिस्तान ने सिविलियंस के कई घरों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए पुलवामा में सेना और सिक्योरिटी फोर्स हाई अलर्ट पर हैं।
————————————
भारत के एयर स्ट्राइक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की; 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह
ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा पाकिस्तान; भारत ने आतंकी ठिकाने तबाह किए, पाकिस्तानी जवाब देंगे वहां टेरर लॉन्च पैड क्यों
ऑपरेशन सिंदूर- राफेल में लगी खास SCALP मिसाइल से स्ट्राइक:560 किमी दूर जमीन के नीचे छिपे ठिकानों को भी उड़ा सकती है
ऑपरेशन सिंदूर- जंग हुई तो सिर्फ 7 दिन टिकेगा पाकिस्तान:भारतीय सेना 3 गुना ताकतवर और दोगुने सैनिक, 88% गोला-बारूद स्वदेशी
