नोएडा में आपरेशन ‘सिंदुर’ पर खुशी: पटाखे जलाए, बांटी मिठाई, कारोबारियों ने दिया समर्थन; बोले-ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी – Noida (Gautambudh Nagar) News

3
नोएडा में आपरेशन ‘सिंदुर’ पर खुशी:  पटाखे जलाए, बांटी मिठाई, कारोबारियों ने दिया समर्थन; बोले-ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा में आपरेशन ‘सिंदुर’ पर खुशी: पटाखे जलाए, बांटी मिठाई, कारोबारियों ने दिया समर्थन; बोले-ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा में आपरेशन सिंदुर के बाद खुशी मनाते आतंकवादी विरोधी मोर्चा के कार्यकर्ता।

नोएडा में आपरेशन सिंदूर को लेकर अलग-अलग संगठनों ने अपनी खुशी जाहिर की। कारोबारियों ने इस एक्शन पर सरकार का पूरा समर्थन दिया। वहीं किसान संगठन ने पटाखे और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने भी कार्यवाही का समर्थन करत

.

आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने जाहिर की खुशी आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले जिसमें धर्म पूछ कर बेगुनाहों को मार दिया गया था उसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस घटना को अंजाम देने वाले उन आतंकी और उनके आका को हम मिट्टी में मिला देंगे।

इसका बदला लेने के लिए देश की जांबाज सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकवादी ठिकानों को खत्म किया है आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने इस पर खुशी जाहिर की है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित ने कहां है कि अभी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी के ठिकानों पर ही हमला किया गया है और बेगुनाहों की हत्या का का बदला लिया गया है। लेकिन जिस तरह से वह बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों में हैवी सेलिंग कर रहा है।

उसका भी मुंहतोड़ जवाब भारतीय सैनिक दे रहे हैं । अगर उसका यही रवैया रहा तो आने वाले समय में उसको पूर्ण रूप से देश की तीनों सेना पूर्ण रूप से नष्ट कर देंगे। इस अवसर पर मोर्चा ने लड्डू कार्यकर्ताओं में बांटे गए खुशी जाहिर की और कहां आतंकवाद के विरुद्ध लडाई जारी

आपरेशन सिंदूर के बाद बैठक कर समर्थन देते कारोबारी

कारोबारियों ने दिया स्ट्राइक को समर्थन जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने मुहतोड जवाब देते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की कार्रवाई की है। जिसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की कार्रवाई का उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की हरौला में आयोजित बैठक में सरकार को अपना पूर्ण समर्थन दिया और इसके लिए सैन्य अभियान टीम एवं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का दिल से शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह व चेयरमैन नरेश कुच्छल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह आतंकवादियों को खुला समर्थन देकर भारत में अस्थिरता पैदा कर रहा है।

इसलिए आतंकवादियों की बची कुची जमीन को भी अब मिट्टी में मिलाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, जिसे पाकिस्तान नजरअंदाज करता आ रहा है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री के नेतृत्व में मजबूत हुआ है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

नोएडा में किसान संगठन मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए

किसान संगठन ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय सेक्टर 52 नोएडा पर भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर कई आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह करने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडडू खिला कर खुशी जताई।

इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह से जम्मू के पहलगांव में भारतीय नागरिकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या की थी, उससे पूरे देश में आक्रोश था।

जिस तरह से भारत सरकार ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है उससे आतंकियों के हौंसले पूरी तरह टूट गए हैं। और उन्हें समझ आ गया होगा कि भारत देश की तरफ गलत नजरों से देखने का परिणाम बहुत गलत होगा।

आज देश में खुशी की लहर है। आज पहलगांव में मारे गए देश वासियों की आत्मा को शान्ति मिली होगी। भारत ने जिस तरह से जवाबी कार्रवाई की उससे पूरे विश्व को समझ में आ गया होगा कि अब भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News