‘नीतीश सरकार ने ग्रामीण विकास पर दिया जोर’: मंत्री ने डैम का किया उद्घाटन, 7 लाख रुपए की लागत से नाला का भी होगा काम – Nalanda News h3>
मंत्री श्रवण कुमार नेपरियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार रविवार को बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरावां के मण्डाछ पहुंचे। यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीन
.
मंत्री श्रवण कुमार ने मण्डाछ में 8 लाख 60 हजार रुपए की लागत से मनरेगा के तहत निर्मित चेक डैम का उद्घाटन किया। उन्होंने डुमरावां गांव में आर.सी.सी. पुलिया का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाला काम का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्राम मण्डाछ में वाहा पर चेक डैम के आगे तक 8 लाख 32 हजार रुपए की लागत से मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग निर्माण काम का शिलान्यास किया। साथ ही 6 लाख 47 हजार रुपए की लागत से मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग काम का भी शिलान्यास किया।
संबोधन में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र दौरा के दौरान किसानों की ओर से चेक डैम बनाने की मांग लगातार की जा रही थी। किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए इस चेक डैम का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे पंचायत में 1,020 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन, 134 दिव्यांग जनों को पेंशन और 197 लाभार्थियों को विधवा पेंशन का फायदा सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
नीतीश सरकार की ओर से ग्रामीण विकास पर जोर दिया जा रहा है।
पूरे देश ने नीतीश कुमार के मॉडल को अपनाया
हमारी सरकार बोलने में कम, काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता के कारण बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। “नीतीश के विकास मॉडल को आज पूरे देश ने अपनाया है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। न्याय के साथ विकास और सबका साथ-सबका विकास का संकल्प पूरा होगा।
मंत्री ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश ने कभी बड़े-बड़े वादे नहीं किए, लेकिन उन्होंने वो किया जिसके कारण आज बिहार पूरी तरह से बदल गया है। “सड़क से लेकर स्कूल तक, गांव से लेकर शहर तक, बिजली से लेकर पानी तक और बेटियों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक, हर क्षेत्र में बिहार को एक नई पहचान मिली है।
जातीय जनगणना के माध्यम से सभी वर्गों के विकास की कल्पना नीतीश कुमार ने 1990 में ही की थी। “न्याय के साथ विकास के पक्षधर रहे नीतीश का विकास मॉडल अब पूरे देश के विकास का मॉडल बन गया है। ‘सात निश्चय’ के माध्यम से राज्य के विकास की एक मजबूत नींव रखी गई है। आज उसी बुनियाद पर बिहार में विकास की एक मजबूत इमारत खड़ी हुई है।
विधान पार्षद रीना यादव ने भी रखें विचार
कार्यक्रम में सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए विकास काम का आज पूरे देश में सम्मान हो रहा है।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, उपप्रमुख इंदूबाला, जीतन चौहान, मुखिया मनोज यादव, मुखिया जीतन चौहान, पूर्व मुखिया युगल किशोर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।